दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव की बढ़ती मुश्किलों के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री मदद के लिए सामने आई है. बता दें कि 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. जेल जाने से पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनके पास न पैसे हैं और न ही कोई सहारा, इस मुश्किल से उन्हें खुद ही लड़ना होगा.
9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं. वह इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं. खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स राजपाल यादव को आर्थिक मदद दे रहे हैं, जिनमें अब सलमान खान और अजय देवगन भी शामिल हो चुके हैं.
द स्क्रीन से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर ने कहा है कि बुधवार को सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे कई सेलेब्स ने उनसे संपर्क कर आर्थिक सहायता दी है. मैनेजर ने कहा है, “कई लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए संपर्क किया है. सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने सपोर्ट दिया है. मेरी डेविड धवन से भी बात हुई. रतन नैन, वरुण धवन… इस बार बहुत लोग आगे आए हैं. राजपाल ने इसके लिए आभार जताया है.”
जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर से पहले मदद मांगी थी, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने कहा, “मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा.” हालांकि, उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री मजबूती से उनके साथ खड़ी है. सबने कमिटमेंट किए हैं, लेकिन ऐसे लेन-देन तुरंत नहीं होते.”
गोल्डी ने उम्मीद जताई कि राजपाल जल्द रिहा हो सकते हैं. उन्होंने कहा, “परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा. राजपाल भैया खुद बहुत स्ट्रॉन्ग हैं. घर पर फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम भी हैं. सभी चाहते हैं कि वे तब तक बाहर आ जाएं. उम्मीद है, वे कल तक बाहर हो सकते हैं.”
गोल्डी ने बताया, “जमानत की सुनवाई कल तय है. हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिल जाएगी. बेल एप्लिकेशन पहले ही फाइल हो चुकी है. सुनवाई के बाद और जानकारी शेयर करेंगे.”
ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना की छुट्टी! ‘दृश्यम 3’ में हुई साउथ के इस खूंखार विलेन की एंट्री; विग के चक्कर में फंसा मामला!
राजपाल यादव जिस मामले में जेल गए थे, उसकी शुरुआत साल 2010 से होती है. उस समय उन्होंने फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन किया था, जिसके लिए ‘मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और वह यह रकम वापस नहीं कर पाए.
इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया और आरोप लगाया कि भुगतान के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया. मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां अभिनेता को कई नोटिस भेजे गए और रकम चुकाने के लिए किस्तें भी तय की गईं, लेकिन वह भुगतान नहीं कर सके. समय के साथ कर्ज की रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई.
-भारत एक्सप्रेस
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बाद पूर्व सांसद सुभाषिनी अली और एनजीओ PUCL ने भी…
OTT Releases October 2: 2 अक्टूबर को Netflix, JioHotstar और ZEE5 समेत OTT प्लेटफॉर्म्स पर…
दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…
Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…