Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cheque Bounce Case

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते हुए विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का निर्देश दिया है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मध्यस्थ नियुक्त किया है.

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री में 1.15 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं. अदालत इस मामले पर दो हफ्ते बाद फिर से सुनवाई करेगी, जबकि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विभिन्न पहलुओं पर सख्त टिप्पणियां भी की थीं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव की दोषसिद्धि बरकरार रखते हुए उन्हें चेक बाउंस से जुड़े 7 मामलों में तीन महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉमेडियन राजपाल यादव को तुरंत राहत देने से इनकार किया. 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में अब 16 फरवरी को अगली सुनवाई होगी.

9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बॉलीवुड इंडस्ट्री का समर्थन मिला है. सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन ने आर्थिक मदद दी. मैनेजर के मुताबिक, कल जमानत मिल सकती है.

चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर जेल में सरेंडर किया है.

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. दिल्ली हाई कोर्ट ने सरेंडर की अवधि बढ़ाने की उनकी याचिका खारिज करते हुए तुरंत सरेंडर करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को दुबई में दिवाली कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर नोटिस जारी किया. इससे पहले उनके खिलाफ चेक बाउंस और कर्ज विवाद के मामले दर्ज हैं.