Bharat Express DD Free Dish

अक्षय खन्ना की छुट्टी! ‘दृश्यम 3’ में हुई साउथ के इस खूंखार विलेन की एंट्री; विग के चक्कर में फंसा मामला!

दृश्यम 3 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म से अक्षय खन्ना का पत्ता कट गया है और उनकी जगह साउथ सुपरस्टार प्रकाश राज ने ले ली है. बताया जा रहा है कि मेकर्स और अक्षय के बीच ‘लुक’ को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद प्रकाश राज ने सेट से शूटिंग की तस्वीरें साझा कर हलचल मचा दी है.

Drishyam 3, Ajay Devgn, Bollywood, Drishyam 3 Update

Drishyam 3 Update: साल 2026 में आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों की बात हो और दृश्यम 3 का नाम न आए ऐसा होना तो काफी मुश्किल हैं. अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन की इस सस्पेंस थ्रिलर का फैंस को बेसब्रि से इंतजार है. फिल्म को लेकर चर्चाएं तो बहुत थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनोम से कास्टिंग को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिला. अब खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में एक जबरदस्त विलेन की एंट्री हुई है.

अक्षय खन्ना आउट, साउथ एक्टर इन!

खबरों के मुताबिक, अक्षय खन्ना अब दृश्यम 3 से बाहर हो गए हैं, तो लोगों के मन में सवाल था कि उनकी जगह कौन लेगा. अब फिल्म मेकर्स ने लोगों की इस टेंशन को भी दूर कर दिया है. अक्षय की जगह अब साउथ के दिग्गज और हिंदी सिनेमा के चहेते एक्टर प्रकाश राज ने ले ली है. प्रकाश राज ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट की तस्वीर शेयर की और बताया कि वे उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. मजेदार बात यह रही कि उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी लिख दिया, “मैं किसी को रिप्लेस नहीं कर रहा हूं.”

क्यों बाहर हुए अक्षय खन्ना?

फिल्म गलियारों में चर्चा है कि अक्षय खन्ना और मेकर्स के बीच विग को लेकर पेंच फंस गया था. प्रोड्यूसर कुमार मंगत के अनुसार, अक्षय शूटिंग के दौरान विग पहनना चाहते थे ताकि वह स्क्रीन पर ज्यादा ‘स्मार्ट’ दिख सकें. लेकिन डायरेक्टर अभिषेक पाठक का मानना था चूंकि ये सीक्वल है, इसलिए लुक में अचानक बदलाव दर्शकों को खटक सकता है. इसके बाद काफी बातचीत और खींचतान के बाद अक्षय ने इस प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए.

ये भी पढ़ें- ध्रुपद गायक उस्ताद फैयाज वसीफुद्दीन डागर ने ए. आर रहमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का किया रुख, 13 फरवरी को होगी सुनवाई

अजय और प्रकाश राज की पुरानी टक्कर

बता दें कि अजय देवगन और प्रकाश राज को आमने-सामने देखना दमेशा से दर्शकों के लिए एक ट्रीट जैसा रहा है. आपको शायद याद भी होगा कि सिंधम में बाजीराव और जयकांत शिकरे के किरदार में दोनों की भिडंत को कितना पसंद किया गया था. एक बार फिर इन दोनों एक्टर्स को साथ देखना वाकई रोमांचक होगा. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि प्रकाश राज इस बार पुलिस अफसर के रोल में होंगे या कोई नया रहस्यमयी किरदार निभाएंगे.

साथ ही आपको बताते चलें कि अभिषेक पाठक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म विजय सालगांवकर की कहानी को आगे बढ़ाएगी. अब देखना यह है कि क्या प्रकाश राज का आना इस फ्रेंचाइजी के सस्पेंस को एक नए लेवल पर ले जा पाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read