मनोरंजन

टूटेगा उपवास या जारी रहेगा अनशन; क्या राखी सावंत के ऑफर पर मान जाएंगे सोनम वांगचुक?

Sonam Wangchuk Hunger Strike: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की तबियत बिगड़ने से हड़कंप मचा हुआ है. जहां एक तरफ कोर्ट में याचिकाएं दायर हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन जगत से राखी सावंत ने इस मुद्दे पर कूदकर सबको चौंका दिया है. राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह वांगचुक के लिए बेहद चिंतित नजर आ रही हैं.

NEET परीक्षा विवाद को लेकर 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत नाजुक बनी हुई है और कोर्ट से उनकी जान बचाने की गुहार लगाई गई है. इस गंभीर स्थिति के बीच राखी सावंत ने एक वीडियो जारी कर वांगचुक से अनशन खत्म करने की भावुक अपील की है और खुद दिल्ली जाकर अपने हाथों से उन्हें आमरस पिलाकर अनशन तुड़वाने का दावा किया है.

राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने

हर समसामयिक मुद्दे पर बेबाकी से बोलने वाली राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है. राखी ने वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की गुजारिश करते हुए कहा कि वे इन ‘फालतू लोगों’ के लिए अपनी जान दांव पर न लगाएं, क्योंकि उनकी जिंदगी बहुत कीमती है. राखी ने ऐलान किया कि वह खुद जंतर-मंतर जाएंगी और अपने हाथों से नींबू पानी या आमरस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाएंगी.

दाखिल याचिका में जबरदस्ती करने की मांग

दूसरी ओर, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 18वां दिन है और उनका वजन लगभग 8.5 किलोग्राम कम हो चुका है. हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर उन्हें जबरदस्ती खाना खिलाने और सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई है. याचिका में चेतावनी दी गई है कि अगर तुरंत दखल नहीं दिया गया तो उनकी जान जा सकती है.

बता दें कि वांगचुक परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं. राखी से पहले नसीरुद्दीन शाह और अरुंधति रॉय जैसे दिग्गज भी उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:  मिसाइल पर ट्रंप का नाम और साथ में पैगंबरों का जिक्र… जानिए ईरान ने इस बार कौन सा नया पैंतरा आजमाया है?

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

19 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

26 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

31 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

32 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

50 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

55 minutes ago