Rakhi Sawant & Tej Pratap Viral Video: अमेजन प्राइम वीडियो का चर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall Season 2) इन दिनों एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में तहलका मचा रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में बॉलीवुड की असली ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत ने ऐसी धांसू एंट्री मारी कि पूरा बेसमेंट और पेंटहाउस ठहाकों से गूंज उठा.
बता दें दुल्हन के लाल जोड़े में पहुंचीं राखी सावंत ने जैसे ही बिहार के चर्चित नेता तेज प्रताप यादव (तेजू भैया) के साथ मस्ती और फ्लर्टिंग शुरू की, तो तेजू भैया शर्म से पानी-पानी हो गए. दोनों के इस अनूठे रोमांस का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
शो में एंट्री करते ही राखी सावंत ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ से पूरे घर का माहौल बदल दिया. दुल्हन का जोड़ा पहने राखी ने तेज प्रताप यादव यानी ‘तेजू भैया’ को देखते ही उनके साथ हंसी-मज़ाक और फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. कभी तेजू भैया का हाथ थामकर गाना गाना तो कभी उनके साथ शर्माने का नाटक करना-राखी की इस अदा पर तेजू भैया चेहरे पर हाथ रखकर हंसते और लजाते नज़र आए. यह मज़ाकिया क्लिप सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ले आई है.
See the this video from Rise and fall.
Rakhi Sawant : Oo lalu ji bda dukh dina, Oo lalu ji bda dukh dina 🤣.
Teju Bhaiya: Aaj to Galat phas gya mai 🥲.
Rakhi Sawant coocked Teju Bhaiya .
This scene of Rise and Fall is amazing . https://t.co/WHtbcwUrK7
— Samridhi (@samridhi_i) October 5, 2026
राखी सावंत का कहर सिर्फ तेजू भैया तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स-अभिनेत्री स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी की जमकर क्लास ली. अपने तीखे और मज़ाकिया बयानों से राखी ने एक-एक करके सभी को रोस्ट किया. इसके बाद राखी ने करण पटेल और राज ग्रोवर के साथ ‘दुल्हन’ के लिबास में ही धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देकर मंच पर आग लगा दी.
शो के कड़क होस्ट और पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पेंटहाउस और बेसमेंट के सभी सदस्यों की एक-एक करके जमकर क्लास लगाई. उन्होंने पिछले हफ्ते हुए झगड़ों, ग्रुपिज्म और रणनीतियों का कच्चा-चिट्ठा खोला. हालांकि, इस डांट-फटकार के बीच सहवाग ने भोजपुरी स्टार काजल राघवानी के गेम-प्ले और ईमानदारी की खुले दिल से तारीफ की और उन्हें इस हफ्ते का ‘वर्कर ऑफ द वीक’ घोषित किया.
गंभीर ड्रामे के बीच शो में एंटरटेनमेंट का डबल डोज तब देखने को मिला जब अमेजन प्राइम की हिट सीरीज़ ‘दुपहिया 2’ की पूरी स्टारकास्ट सेट पर पहुंची. दिग्गज अभिनेता गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और यशपाल शर्मा ने कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ेदार टास्क खेले और एक स्पेशल एक्ट के जरिए दर्शकों को लोटपोट कर दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…