लीगल

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस के लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर को निधन हो गया. ईडी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ईडी के मुताबिक स्वपन बोस ने निदेशालय में करीब 33 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी. उन्हें एक सक्षम, ईमानदार और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया जाएगा.

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली और पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ काम किया.

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि स्वपन बोस का निधन संगठन और सार्वजनिक सेवा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ईडी निदेशक समेत मुख्यालय और सभी जोनल/सब जोनल कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. ईडी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा निदेशालय शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और परिवार को हर संभव समर्थन एवं एकजुटता का भरोसा दिया है.

मई 2024 में ज्वाइंट डायरेक्टर पद पर पदोन्नति

निदेशालय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है. स्वपन बोस को मई 2024 में डिप्टी डायरेक्टर से ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर पद्दोन्नति किया गया था. जनवरी 2025 में उनकी पोस्टिंग ईडी मुख्यालय के एसओडी में ज्वाइंट डायरेक्टर के तौर पर हुई थी. इससे पहले वह गुवाहाटी जोनल ऑफिस में तैनात थे. नवंबर 2025 में उन्हें ओएसडी लीगल सेक्शन, दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई थी.

बाद में ईडी की आधिकारिक डायरेक्टरी में उन्हें ज्वाइंट डायरेक्टर, adjudication-III के तौर उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया.

ये भी पढ़ें- ‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

6 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

9 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

45 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

50 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

51 minutes ago