यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा (इमेज-X.com)
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है. भाजपा की ओर से उतारे गए सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को लखनऊ के विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उम्मीदवारों के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. सीएम योगी के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
नामांकन दाखिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मीडिया के मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव में उतरेगी. वहीं विपक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका आकलन गलत होगा.
मौर्य ने पत्रकारों से कहा,
बीजेपी के सभी आठ उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे. समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतारती है या नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बीजेपी हर हाल में जीत हासिल करेगी. बीजेपी ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ काम करती है. पार्टी ने अगड़े, पिछड़े और अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों का ‘त्रिवेणी’ संगम पेश किया है. पार्टी ने बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं और सभी जीतने वाले हैं.
Lucknow, Uttar Pradesh: All BJP candidates arrives at the state assembly to file their nominations for the Rajya Sabha elections. Chief Minister Yogi Adityanath and both Deputy Chief Ministers, Brajesh Pathak and Keshav Prasad Maurya, were also present on the occasion https://t.co/GSR8ODhttV
— IANS (@ians_india) October 6, 2026
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पुराने चुनावी दावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 2022 में 403 सीटों की बात की थी, लेकिन 111 सीटों पर ही रुक गए. अब वह फिर 400 प्लस की बात कर रहे हैं. इस बार तो वह शतक भी नहीं लगा पाएंगे.
बीजेपी के आठ उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, विद्यासागर सोनकर, राम प्रताप सिंह, प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा, गोपीकृष्ण पांडे, श्रुति गंगवार और प्रकाश पाल शामिल हैं. मंगलवार को बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने 8 उम्मीदवारों में विद्यासागर सोनकर और प्रकाश पाल के नामों की आधिकारिक घोषणा भी की. राज्यसभा चुनाव 16 अक्टूबर को आयोजित होगा.
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद विद्यासागर सोनकर और प्रकाश पाल ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया. दोनों ने कहा कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे.
विद्यासागर सोनकर ने कहा कि उन्होंने सोमवार को पार्टी के नेताओं से बातचीत की थी और उन्हें यह जिम्मेदारी देने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया.
उन्होंने कहा,
मैंने कल सभी से बात की थी. मैं पूरे केंद्रीय नेतृत्व का दिल से आभार और शुभकामनाएं व्यक्त करता हूं. नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं आभारी हूं. मैंने हमेशा बूथ से लेकर प्रदेश संगठन तक हर स्तर पर काम किया है. मैं नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा.
सोनकर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार अंत्योदय, सामाजिक समरसता और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. केंद्र में हमारे सफल प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में सरकार अंत्योदय यानी अंतिम व्यक्ति के उत्थान, सामाजिक समरसता और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि वह आगे भी पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे और लोगों से लगातार जुड़े रहेंगे.
सोनकर ने कहा कि इस पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं सभी लोगों से सक्रिय रूप से जुड़ा रहूं. मैंने हमेशा खुद को एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में देखा है और इसी भावना के साथ पार्टी और समाज की सेवा करता रहूंगा.
वहीं प्रकाश पाल ने इस दिन को अपने जीवन का शुभ दिन बताया और उन पर भरोसा जताने के लिए बीजेपी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया.
पाल ने कहा,
आज मेरे जीवन का बहुत शुभ दिन है. हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष और पूरे राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री योगी, पंकज चौधरी और प्रदेश नेतृत्व केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने मुझ पर भरोसा जताया है.
उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने से पहले वह हनुमान मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरा करने की शक्ति मांगेंगे. उन्होंने कहा कि मैं अभी हनुमान मंदिर जाऊंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा. मैं उनसे यह शक्ति मांगूंगा कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मुझे सौंपी गई जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा सकूं.
ये भी पढ़ें- ‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल
उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान की पूजा करने के बाद मैं अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ वापस आऊंगा और अपना नामांकन दाखिल करूंगा. बीजेपी की ओर से उतारे गए इन आठ उम्मीदवारों के राज्यसभा के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होने में ज्यादा मुश्किल आने की संभावना नहीं है, क्योंकि पार्टी के पास उन्हें चुनाव जिताने के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…