मनोरंजन

किस अभिनेता के जन्मदिन पर Karan Johar ने कहा ‘लॉर्ड ऑफ ब्लिंग’ ? सोशल मीडिया पर खास अंदाज में दी बधाई

6 जुलाई को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का 40वां जन्मदिन है. इस खास मौके पर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) ने उन्हें खास अंदाज़ में सोशल मीडिया पर बधाई दी है. करण ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और उसके साथ उनके लिए एक प्यारी सी कविता भी लिखी है. उन्होंने रणवीर को ‘लॉर्ड ऑफ ब्लिंग’ यानी चमक-धमक का बादशाह कहा है.

करण ने रणवीर की जमकर तारीफ

इस दौरान करण ने रणवीर की एनर्जी, फैशन सेंस और उनके खास अंदाज़ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि रणवीर सिर्फ बाहर से ही नहीं, बल्कि अंदर से भी बेहद खास इंसान हैं. उनका दिल सोने जैसा है, वो बहुत दयालु, खुशमिजाज और गर्मजोशी से भरे हुए अभिनेता हैं. करण जौहर ने आगे ये भी कहा कि रणवीर की आंखों में एक्टिंग की एक अलग ही चमक है. वो अपने अभिनय से हर किरदार को खास बना देते हैं.

रणवीर एक अच्छे बेटा, जिम्मेदार भाई और वफादार पति- करण

रणवीर सिंह को करण जौहर ने एक अच्छा बेटा, जिम्मेदार भाई और वफादार पति भी बताया. उन्होंने उनके परिवार और रिश्तों की मजबूती की भी जमकर तारीफ की और उनके लंबे और खुशहाल जीवन की कामना की.

फिल्मों की बात

रणवीर और करण ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. जैसे कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, जिसमें आलिया भट्ट भी थीं. बता दें इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके अलावा रणवीर ने ‘सिंबा’ में भी काम किया था, जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था. इस फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर संग्राम भालेराव का रोल निभाया था.

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म

रणवीर सिंह अपनी आने वाली अगली फिल्म ‘धुरंधर’ की तैयारी में हैं, जो एक जासूसी थ्रिलर है. इसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) जैसे बड़े सितारे भी हैं. ये फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है. इसके अलावा रणवीर ‘डॉन 3’ (Don 3) में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनकी जोड़ी कृति सेनन (Kriti Sanon)के साथ बनेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago