Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है रणवीर सिंह. उनकी लेटेस्ट रिलीज ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में वो तूफान खड़ा किया है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की थी. रिलीज के महज 8 दिनों के भीतर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सोशल मीडिया से लेकर सिनेमा हॉल के बाहर तक, हर तरफ रणवीर और डायरेक्टर आदित्य धर के काम की चर्चा हो रही है.
सैकनिल्क के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही. दूसरे शुक्रवार यानी अपने 8वें दिन फिल्म ने 49.70 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. हैरानी की बात यह है कि वर्किंग डे होने के बावजूद थिएटर्स में 28.4% की ऑक्यूपेंसी देखी गई, जबकि देशभर में इसके 19,493 शोज चल रहे हैं.
अगर आंकड़ों को विस्तार से समझें, तो भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 674.17 करोड़ तक पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 805.32 करोड़ हो चुका है. विदेशी बाजारों को मिलाकर फिल्म ने अब तक कुल 1,067.24 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई कर ली है.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने महज 8 दिनों में भारतीय सिनेमा की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. ‘धुरंधर 2’ ने जिन फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है, उनकी लिस्ट काफी लंबी है:
बता दें कि फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे सिर्फ रणवीर सिंह का स्टारडम नहीं, बल्कि पूरी स्टारकास्ट की मेहनत है. फिल्म में संजय दत्त का खूंखार अंदाज, आर माधवन की सधी हुई एक्टिंग और अर्जुन रामपाल का स्वैग दर्शकों को बांधे रखता है. साथ ही सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकारों ने भी अपने छोटे लेकिन प्रभावी रोल से जान फूंक दी है.
ये भी पढ़ें- सावधान! रणवीर सिंह की इस फोटो पर न करें यकीन, आदित्य धर ने लगाया ‘धुरंधर 2’ के विजुअल्स के साथ छेड़छाड़ का आरोप
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…