चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज अपने शिखर पर है. देशभर में आज महानवमी की धूम है और हर तरफ मां सिद्धिदात्री की जय-जयकार हो रही है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के नौवें स्वरूप को नमन करते हुए सभी देशवासियों के लिए मंगलकामना की है. पीएम ने मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना की है कि वे अपने सभी भक्तों को उनके जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने यानी ‘लक्ष्य-सिद्धि’ का आशीर्वाद प्रदान करें.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए जनता से अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने एक विशेष संस्कृत श्लोक पोस्ट किया,”सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि. सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥”
इसका अर्थ बेहद गहरा और कल्याणकारी है. पीएम ने समझाया कि सिद्ध, गंधर्व, यक्ष, असुर और स्वयं देवता भी जिनकी पूजा करते हैं, वे सिद्धियां देने वाली माता सिद्धिदात्री हम सबका कल्याण करें. पीएम की इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और माता के जयकारों के साथ अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस अवसर पर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा की वर्षा हर भक्त पर होती रहे और हर घर-आंगन सुख-समृद्धि और सौभाग्य के फूलों से महकता रहे. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सिद्धिदात्री से चराचर जगत के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि अष्ट सिद्धि और नौ निधियों की प्रदाता मां सबकी झोली खुशियों और आरोग्यता से भर दें.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मां के स्वरूप की महिमा बताते हुए कहा कि यह वही स्वरूप है जिसने भगवान शिव को भी पूर्णता प्रदान की थी. उन्होंने दिल्लीवासियों की खुशहाली के लिए मां से सामर्थ्य और अटूट निष्ठा का वरदान मांगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी प्रदेशवासियों को नवमी की बधाई देते हुए शक्ति और बुद्धि की प्रार्थना की. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई अन्य दिग्गजों ने भी इस महापर्व पर देश की समृद्धि के लिए माता के चरणों में शीश नवाया.
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…