देश

ग्वालियर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर! शीतला माता के दर्शन कर लौट रहे परिवार को मारी टक्कर; 4 की मौत

Gwalior Scorpio hit and run case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कोहराम मचा दिया. दरअसल थाटीपुर जैन मंदिर के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मंदिर से लौट रहे परिवार के ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई. इस हृदयविदारक घटना में परिवार के 4 सदस्यों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि यह परिवार शीतला माता मंदिर में दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था तभी काल बनकर आई स्कॉर्पियो ने उनके ऑटो के परखच्चे उड़ा दिए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर (Gwalior Scorpio accident) इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे काफी दूर तक घिसटता चला गया.

फरार होने की कोशिश में बनी ‘खूनी’ स्कॉर्पियो

सीएसपी (CSP) अतुल कुमार सोनी के मुताबिक, यह हादसा केवल एक सामान्य टक्कर नहीं थी बल्कि आरोपी चालक की आपराधिक लापरवाही का नतीजा था. जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो चालक ने सबसे पहले बस स्टैंड के पास एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मारी थी. वहां से पकड़े जाने के डर और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने गाड़ी की रफ्तार अचानक बढ़ा दी. इसी भागमभाग में जैन मंदिर के पास उसने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे निर्दोष परिवार के ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या चालक नशे की हालत में था या फिर तेज रफ्तार ही इस हादसे की मुख्य वजह रही.

साथ ही अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शहर के इस पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने देर रात की सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मार्च की विदाई पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, दिल्ली से बिहार तक 22 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी

घायलों की स्थिति बनी चिंताजनक

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) में भर्ती 5 घायलों की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी जान बचाने की कोशिश कर रही है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं स्थानीय निवासियों में इस घटना (Gwalior Scorpio accident) को लेकर गहरा आक्रोश है क्योंकि जिस रास्ते पर यह हादसा हुआ, वह रिहायशी इलाका होने के कारण वहां रफ्तार पर पाबंदी है. लोगों का कहना है कि रात के समय बेकाबू होकर दौड़ने वाले वाहन अक्सर इसी तरह के हादसों को दावत देते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

11 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

28 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

33 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

38 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago