मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की नई सवारी, यामी गौतम ने गिफ्ट की 5 करोड़ी कार, एयरपोर्ट पर दिखा जलवा

Dhurandhar 2 Success: बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह इन दिनों सातवें आसमान पर हैं. एक्टर की बैक-टू-बैक दो फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो तहलका मचाया है, उसने इतिहास के पन्ने पलट दिए हैं. शुक्रवार को जब रणवीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, तो हर किसी की नजरें उनके स्वैग से ज्यादा उनकी नई चमकती कार पर टिकी रह गईं.

यामी गौतम ने दिया खास तोहफा

चर्चा है कि इस फिल्म की जबरदस्त कामयाबी से खुश होकर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस यामी गौतम ने रणवीर को एक बेहद कीमती तोहफा दिया है. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर को लगभग 5 करोड़ रुपये की लग्जरी GMC Hummer गिफ्ट की गई है. यह शानदार तोहफा फिल्म की उस ऐतिहासिक सफलता का जश्न है, जिसने अब तक 2,400 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की सुनामी

दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई (करीब 49.67 करोड़ रुपये), लेकिन इसके बावजूद ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम है. फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 1,128.99 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं. इसमें से भारत में ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रहा, जबकि विदेशों से 274 करोड़ रुपये आए हैं. कुल नेट कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसे बॉलीवुड इतिहास की सबसे सफल फिल्मों की कतार में खड़ा करता है.

साथ ही आपको बता दें कि रणवीर सिंह अब बॉलीवुड के ऐसे तीसरे अभिनेता बन गए हैं जिनकी दो फिल्मों ने 1,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. दिलचस्प बात यह है कि रणवीर ने यह मुकाम महज तीन महीने के भीतर हासिल कर लिया. तुलना करें तो शाहरुख खान को इस क्लब में पहुंचने में 9 महीने लगे थे, वहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास को इसमें कई साल लग गए थे.

ये भी पढ़ें- रामनवमी पर Nitesh Tiwari की रामायण का बड़ा अपडेट: हनुमान जयंती पर आएगा फर्स्ट लुक, लागत 4000 करोड़!

एयरपोर्ट पर जीता फैंस का दिल

सिर्फ अपनी फिल्मों से ही नहीं, रणवीर अपने व्यवहार से भी लोगों का दिल जीतना जानते हैं. एयरपोर्ट पर एक फैन उनके लिए केक लेकर पहुंचा था. रणवीर ने न केवल उस फैन का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खुद केक पकड़कर उसके लिए ‘बर्थडे सॉन्ग’ भी गाया. उन्होंने बड़े प्यार से केक खाया और वहां मौजूद तमाम लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई. रणवीर का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

14 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

22 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

33 minutes ago