Ravi Kishan alliance show
Ravi Kishan alliance show: अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच से पर्दा उठाया है. उन्होंने रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance reality show) के दौरान साथी कंटेस्टेंट्स से बातचीत में रवि किशन ने बताया कि सफलता रातोंरात नहीं मिली, बल्कि इसके लिए उन्होंने वर्षों तक लगातार मेहनत की. इसकी के साथ कई लोगों ने उनका मजाक बनाया जिपर उन्होंने खुल कर अपने साथी कंटेस्टेंट्स से बात की.
रवि किशन ने खुलासा किया कि 90 के दशक में जब कई अभिनेता स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंच रहे थे, तब वही लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उन्हें नजरअंदाज करते थे. उन्होंने बताया कि, “अपनी जिंदगी में मैं ऐसे कई लोगों से मिला जो पहले मेरा मजाक उड़ाते थे. वे 90 के दशक में स्टार बन रहे थे और मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए देख सकता था.”
रवि किशन ने आगे कहा कि उस दौर में उन्हें कई बार अपमान और तिरस्कार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. रवि के मुताबिक, आज जब लोग उनकी सफलता देखते हैं, तो उन्हें उनके संघर्ष के वे लंबे साल याद आते हैं, जिन्होंने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.
रवि किशन ने बताया कि उन्होंने एक्टर बनने के लिए खुद पर काफी मेहनत की. उन्होंने अपनी आवाज पर काम किया, घुड़सवारी सीखी, एक्शन की ट्रेनिंग ली, उर्दू और हिंदी पर पकड़ बनाई. इसके अलावा थिएटर किया और डांस भी सीखा. उन्हें लगता था कि उन्होंने खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद लंबे समय तक उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वे हकदार थे. हालांकि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और खुद से कहते रहे कि जैसे दूसरों का समय आया है, वैसे ही एक दिन उनका भी आएगा. अपने करियर का फ्लैशबैक याद करते हुए एक्टर तोड़ा भावुक भी हो गए.
रवि किशन ने आगे कहा कि करीब 34 साल के लंबे इंतजार के बाद उनकी मेहनत रंग लाई. उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब पसंद किया और उन्हें बेस्ट एक्टर के कई अवॉर्ड मिले. उन्होंने ने कहा कि जिन मंचों पर पहले उन्हें कभी नहीं बुलाया जाता था, आज वहीं उन्हें सम्मानित किया गया. एक्टर ने यह भी कहा कि एक समय लोग उनकी काबिलियत पर भरोसा नहीं करते थे, लेकिन आज वही सफर उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया है. रवि किशन की यह कहानी सुनकर शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी भावुक हो गए.
रवि किशन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 90 के दशक में हिंदी फिल्मों से की थी. वह ‘पीतांबर’, ‘आतंक’, ‘आर्मी’ और ‘जख्मी दिल’ जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि शुरुआती दौर में उन्हें बॉलीवुड में बड़ी पहचान नहीं मिल सकी, लेकिन उन्होंने लगातार काम करना जारी रखा. बाद में भोजपुरी सिनेमा ने उनकी किस्मत बदल दी. ‘सैयां हमार’, ‘पंडित जी बताई ना बियाह कब होई’ समेत कई सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया.
ये भी पढ़ें: तलाक लेने वाले हैं गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने खुद किया पति से अलग होने का खुलासा
पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने हिंदी फिल्मों और ओटीटी पर भी दमदार वापसी की. ‘लापता लेडीज’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा, वहीं ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ में उनकी परफॉर्मेंस ने एक बार फिर साबित किया कि वह हर तरह के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभा सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
MP SUGAM PARIVAHAN SEVA LAUNCH: मध्य प्रदेश में सरकारी निगरानी वाली सुलभ और सुरक्षित यात्री…
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से महोबा जा रही स्लीपर बस में आग…
एडीआर ने नेशनल इलेक्शन वॉच के साथ लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं के लिए निर्वाचित…
बिहार के लखीसराय में 60 साल के पिंकू सिंह ने 23 साल की वर्षा रानी…
सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड हाई कोर्ट जजों को मिलने वाली सुविधाओं में राज्यों के बीच…
बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…