'Rise and Fall 2' में होगी सिवेत की वापसी?
Rise and Fall 2: एमएक्स प्लेयर और प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का टावर इन दिनों ड्रामे का सबसे बड़ा अड्डा बना हुआ है. शो के तीसरे दिन जो बवाल मचा, उसकी आंच अभी तक ठंडी नहीं पड़ी है. शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई और कपड़े फाड़ने की घटना के बाद मेकर्स ने सिवेत तोमर को भले ही आनन-फानन में बाहर का रास्ता दिखा दिया हो, लेकिन अंदरखाने खेल अभी खत्म नहीं हुआ है. ताजा चर्चा यह है कि सिवेत की शो में दोबारा एंट्री हो सकती है, लेकिन इस बार उनका सामना सीधे होस्ट वीरेंद्र सहवाग से होगा.
खबरों की मानें तो इस बार वीरेंद्र सहवाग अपने जाने-पहचाने मजाकिया अंदाज में नहीं, बल्कि बेहद सख्त मूड में नजर आने वाले हैं. टावर के भीतर हिंसा और अनुशासनहीनता पर सहवाग सिवेत की जमकर क्लास लगाने की तैयारी में हैं. उनका साफ कहना है कि गेम का प्रेशर अपनी जगह है, लेकिन हाथपाई या गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
मामला सिर्फ डांट-फटकार तक सीमित नहीं रहेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहवाग की क्लास के बाद फैसला बाकी घरवालों के पाले में डाला जा सकता है. मेकर्स सभी कंटेस्टेंट्स से वोटिंग करवा सकते हैं कि सिवेत को दूसरा मौका मिलना चाहिए या उन्हें हमेशा के लिए टाटा-बाय-बाय कह देना चाहिए. अब देखना यह दिलचस्प होगा कि जब वोटिंग की बारी आएगी, तो कौन दोस्त बनता है और कौन दुश्मन.
सिर्फ सिवेत ही नहीं, इस ‘पंचायत’ में शहजाद पूनावाला की जुबान पर भी बात होगी. शो के दौरान जिस तरह की तीखी भाषा और पर्सनल बातें बीच में लाई गईं, उस पर भी सहवाग कड़ा रुख अपना सकते हैं. मेकर्स का साफ मानना है कि गेम खेलने की अपनी एक सीमा होती है और निजी हमलों की कोई जगह नहीं है.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार
इस पूरे ड्रामे का सबसे बड़ा ट्विस्ट उन लोगों के लिए आ सकता है जो खुलकर सिवेत के समर्थन में खड़े थे. जब सिवेत को निकाला गया था, तब स्वरा भास्कर और करण पटेल ने शहजाद पर उकसाने का आरोप लगाते हुए वॉकआउट करने की धमकी तक दे डाली थी.
अब चर्चा है कि सहवाग इन दोनों दिग्गजों को भी सीधा अल्टीमेटम दे सकते हैं. उन्हें दो टूक शब्दों में समझाया जा सकता है कि किसी के गलत और हिंसक बर्ताव का समर्थन करने की एक कीमत चुकानी पड़ती है. अगर वे अब भी सिवेत के फेवर में अड़े रहे, तो उनके लिए भी शो के दरवाजे खुले हैं वे चाहें तो सिवेत के साथ बाहर जा सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
India-Pakistan SCO: पाकिस्तान में SCO नेशनल कोऑर्डिनेटर्स की बैठक में भारत का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ…
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…