Rohit Shetty Firing Case: मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने जो खुलासा किया है, वह किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. जांच में यह बात साफ हो गई है कि इस हमले के तार सीधे तौर पर कुख्यात बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश की कमान जेल की सलाखों के पीछे से संभाली जा रही थी.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, रोहित शेट्टी पर हमले की पूरी प्लानिंग प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर ने की थी. शुभम को बिश्नोई गैंग का महाराष्ट्र प्रमुख माना जाता है. हैरान कर देने वाला पहलू यह है कि प्रवीण लोनकर फिलहाल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद है. जेल में होने के बावजूद उसने न सिर्फ इस हमले की रूपरेखा तैयार की, बल्कि शूटरों को हथियार और पैसे भी मुहैया कराए. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि सख्त पहरे के बावजूद जेल के अंदर से यह सब कैसे मुमकिन हुआ.
पुलिस ने इस मामले में अब तक देश के अलग-अलग कोनों से कुल 12 आरोपियों को दबोचा है. गिरफ्तारी की यह लिस्ट पुणे से लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैली हुई है. पकड़े गए आरोपियों में मुख्य शूटर भी शामिल है. पुलिस की जांच में यह बात भी निकलकर आई है कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पिस्तौल का इंतजाम भी प्रवीण लोनकर के इशारे पर ही किया गया था. क्राइम ब्रांच की 12 टीमें दिन-रात इस केस पर काम कर रही हैं ताकि बिश्नोई गैंग के इस खतरनाक नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके.
इस खुलासे ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रवीण लोनकर जेल के अंदर किन लोगों के संपर्क में था. क्या वह किसी गुप्त मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल कर रहा था या फिर जेल के ही किसी जरिए से बाहर अपने गुर्गों तक संदेश पहुँचा रहा था? प्रवीण फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, लेकिन क्राइम ब्रांच जल्द ही उसे अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी. माना जा रहा है कि प्रवीण से पूछताछ के बाद इस गैंग की अगली हिटलिस्ट और उनकी आने वाली योजनाओं के बारे में बड़े सुराग हाथ लग सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट पर तुलसी माला पहने और बिंदी लगाए नजर आईं अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली के साथ सादगी भरा लुक वायरल
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…