बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भले ही बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुई हैं, लेकिन अपनी निजी जिंदगी और स्टाइल को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं. आज (सोमवार) की सुबह एक बार फिर यह कपल सुर्खियों में आ गया, जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एयरपोर्ट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेहद कूल और कैजुअल लुक में नजर आए. दोनों के पहनावे में सादगी झलक रही थी, फिर भी उनका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
अक्सर सेलेब्स को एयरपोर्ट पर महंगे आउटफिट्स में देखा जाता है, लेकिन विराट और अनुष्का ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सादगी में ही असली खूबसूरती है. विराट कोहली जहां बेज कलर की शर्ट और ब्लैक ट्राउजर्स में काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं अनुष्का शर्मा ने सफेद रंग का फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहना था.
सबसे ज्यादा ध्यान अनुष्का के गले में मौजूद तुलसी की माला और माथे पर सजी छोटी सी बिंदी ने खींचा. अनुष्का का यह देसी लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया है. दिलचस्प बात यह भी रही कि विराट एक जेंटलमैन की तरह अनुष्का का हैंडबैग थामे हुए उनके आगे चल रहे थे, जो फैंस को काफी अच्छा लगा.
View this post on Instagram
क्या फिर वृंदावन की तैयारी है?
जैसे ही इस कपल की तस्वीरें और वीडियो सामने आया, फैंस ने कयास लगाना शुरू कर दिया. अनुष्का के लुक और गले में तुलसी की माला देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह जोड़ा एक बार फिर किसी धार्मिक यात्रा या शायद वृंदावन की ओर रुख कर रहा है. कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं, ‘लगता है ये पक्का फिर से वृंदावन जा रहे हैं.’ वहीं कुछ ने लिखा कि अनुष्का का ये रूप किसी भी हाई-एंड फैशन से कहीं ज्यादा सुकून देने वाला है.
एक विज्ञापन से शुरू हुआ था ये सफर
विराट और अनुष्का की जोड़ी को देश का सबसे पावरफुल कपल माना जाता है. इनकी कहानी साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी. दोस्ती हुई, प्यार परवान चढ़ा और फिर साल 2017 में इटली के टस्कनी में एक सीक्रेट वेडिंग करके दोनों ने सबको चौंका दिया था.
आज ये कपल दो बच्चों, वामिका और अकाय के माता-पिता हैं. हालांकि, अपनी प्राइवेसी को लेकर दोनों इतने सख्त हैं कि आज तक उन्होंने अपने बच्चों का चेहरा मीडिया के सामने नहीं आने दिया है. यही छोटी-छोटी बातें उन्हें बाकी बॉलीवुड कपल्स से अलग और खास बनाती हैं.
ये भी पढ़ें- मुंबई ऑटो में फंसी एक्ट्रेस प्रिया बख्शी! खौफनाक वीडियो के पीछे का ‘असली सच’ जानकर दंग रह जाएंगे आप
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

