Donald Trump Epstein Files: दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से जुड़े दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद दुनियाभर में मचे हंगामे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एपस्टीन के साथ नाम जुड़ने पर ट्रंप ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एयर फोर्स वन (Air Force One) में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान साफ कर दिया कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और उन्हें इस मामले में ‘क्लीन चिट’ मिल चुकी है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन के साथ किसी भी तरह के जुड़ाव से सिरे से इनकार किया. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया है. जेफरी एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है.
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि डेमोक्रेट्स इस उम्मीद में थे कि जांच में उन्हें कुछ गलत मिल जाएगा, लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ और वे निर्दोष साबित हुए. ट्रंप ने यह भी तर्क दिया कि एपस्टीन वास्तव में उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ थे.
अपनी सफाई देने के साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन पर जोरदार पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह दिलचस्प है कि बिल क्लिंटन और अन्य डेमोक्रेट्स को इस जांच में ‘घसीटा’ गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें घसीटा जा रहा है और यह उनकी प्रॉब्लम है. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हिलेरी को म्यूनिख में देखा था और उन्हें सच में ‘ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम’ है.
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में जारी हजारों दस्तावेजों में ट्रंप का नाम कई बार आया है. दस्तावेजों में ट्रंप द्वारा एपस्टीन के निजी विमान में कम से कम 8 बार यात्रा करने का विवरण है. हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि ट्रंप को किसी भी यौन अपराध या गैरकानूनी कृत्य में आरोपी नहीं माना गया है. कुछ दावों को ‘गलत और सनसनीखेज’ बताया गया है.
ये भी पढ़ें: सफेदपोश होटल या ‘जिस्मफरोशी’ का अड्डा? बिहार पुलिस की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
फाइल्स में एक रोचक खुलासा ट्रंप के ‘नोबेल प्रेम’ को लेकर हुआ है. एक ईमेल के मुताबिक, एपस्टीन ने ट्रंप के करीबी स्टीव बैनन से कहा था कि अगर ट्रंप को पता चला कि बैनन अब एक ऐसे व्यक्ति (एपस्टीन) के दोस्त हैं जो नोबेल पुरस्कार का फैसला करने वालों को जानता है, तो ट्रंप का ‘सिर फट जाएगा’. बता दें कि सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में ट्रायल का इंतजार कर रहे जेफरी एपस्टीन की 2019 में फेडरल कस्टडी में मौत हो गई थी.
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…