मनोरंजन

एस. जानकी अम्मा के निधन पर अमित शाह ने जताया दुख, 48 हजार गीतों की अमर विरासत छोड़ गईं सुरों की कोकिला

S Janaki Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज पार्श्व गायिका और दक्षिण भारत की ‘कोकिला’ के नाम से मशहूर एस. जानकी अम्मा का शनिवार को कर्नाटक के मैसूर स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 88 वर्ष की थीं. उनके निधन की जानकारी उनकी पोती अप्सरा वैदुला ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की. एस. जानकी के निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. देशभर के कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

अमित शाह ने जताया गहरा शोक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एस. जानकी अम्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उनकी मधुर आवाज ने कई भाषाओं में ऐसे गीतों को अमर बना दिया, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं. अमित शाह ने उन्हें देश की सबसे सम्मानित सांस्कृतिक हस्तियों में से एक बताते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय संगीत जगत में अपूरणीय रिक्ति पैदा हो गई है. उन्होंने दिवंगत गायिका के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की.

20 भाषाओं में गाए 48 हजार से अधिक गीत

एस. जानकी भारतीय संगीत इतिहास की सबसे बहुमुखी पार्श्व गायिकाओं में गिनी जाती थीं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित करीब 20 भाषाओं में 48 हजार से अधिक गीत रिकॉर्ड किए. उन्होंने सबसे अधिक गाने कन्नड़ और मलयालम भाषा में गाए. उनकी आवाज ने कई पीढ़ियों के संगीत प्रेमियों को प्रभावित किया और उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे सफल गायिकाओं में शामिल किया.

1957 में शुरू हुआ था शानदार सफर

एस. जानकी ने वर्ष 1957 में तमिल फिल्म विधियिन विलायट्टू से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की. इसी वर्ष उन्होंने मलयालम फिल्मों में भी अपनी आवाज दी. करियर के पहले ही साल उन्होंने छह अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गीत रिकॉर्ड कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया. 1970 के दशक में वह मलयालम सिनेमा की सबसे लोकप्रिय महिला आवाज बन गईं और कई दिग्गज संगीत निर्देशकों के साथ यादगार गीत दिए.

यह भी पढ़ें: मुंबई में दिखा हॉलीवुड का देसी स्वैग: प्रीमियर से पहले टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने ली ‘चाय-बन मस्का’ की चुस्की

पुरस्कारों से सजा रहा लंबा करियर

करीब छह दशक लंबे अपने संगीत सफर में एस. जानकी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं. उन्होंने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 33 राज्य फिल्म पुरस्कार अपने नाम किए. 1970 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ गायिका का पहला केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड मिला, जिसके बाद कई वर्षों तक इस श्रेणी में उनका दबदबा कायम रहा. उनकी मधुर आवाज और संगीत के प्रति समर्पण उन्हें हमेशा भारतीय संगीत इतिहास की महानतम गायिकाओं में शामिल रखेगा.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग पर SC का बड़ा फैसला, चुनाव आयोग को नोटिस

CEC Gyanesh Kumar Case: सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के निलंबन की…

6 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

21 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

24 minutes ago

मौसम ने ली खतरनाक करवट, देश में दस्तक देने वाला है चक्रवात, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 राज्यों में अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

37 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

51 minutes ago