सैफ अली खान. (फाइल फोटो)
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में हाल ही में 1613 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. इसमें उस रात की पूरी घटना का ब्योरा दिया गया है, जो 15 जनवरी 2025 को सैफ के बांद्रा स्थित घर में घटी थी.
चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी शरीफुल इस्लाम रात करीब 2 बजे सैफ के घर में घुस आया. वह सीधे सैफ के छोटे बेटे जहांगीर उर्फ जेह के कमरे में पहुंचा. वहां उसने पैसे मांगे. शोर सुनकर सैफ और करीना Kapoor Khan मौके पर पहुंचे. सैफ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उनके गर्दन, पीठ और हाथ पर चाकू से कई वार किए.
करीना ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह रात करीब 1:20 बजे रिया कपूर के घर से लौटी थीं. घर आकर बच्चों को देखा, जो सो रहे थे. कुछ ही देर बाद, उनकी नौकरानी जुनू ने चिल्लाकर बताया कि कोई व्यक्ति चाकू लेकर जेह के कमरे में घुस आया है. जब करीना वहां पहुंचीं, तो उन्होंने सैफ को खून से लथपथ देखा. वह घबरा गईं और सैफ से कहा, “ये सब छोड़ो, पहले नीचे चलो, अस्पताल चलते हैं.”
वहीं करीना ने दिखाया साहस और सूझबूझ. उन्होंने तुरंत बच्चों और स्टाफ को लिफ्ट से नीचे पहुंचाया. उन्हें डर था कि हमलावर अब भी घर में छिपा हो सकता है. घायल सैफ को फौरन लीलावती अस्पताल ले जाया गया. वहां उनकी सर्जरी हुई. डॉक्टरों ने बताया कि चाकू का एक टुकड़ा सैफ की पीठ में फंसा हुआ था, जिसे निकालना पड़ा.
चार्जशीट में CCTV फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और 40 से ज्यादा गवाहों के बयान शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि सैफ ने हमलावर को पकड़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह बेहद आक्रामक था और उसके पास चाकू था.
पुलिस ने आरोपी शरीफुल इस्लाम के खिलाफ ठोस सबूत पेश किए हैं. अब यह मामला कोर्ट में चलाया जाएगा. इस घटना ने फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हिला कर रख दिया है. करीना की हिम्मत और होशियारी की हर तरफ तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें: Jaat Box Office Day 2: दूसरे दिन भी सनी देओल की ‘जाट’ का जलवा रहा कायम, कमाए इतने करोड़
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…