देश

Jammu-Kashmir News: अखनूर में आतंकियों से मुठभेड़ में JCO शहीद, किश्तवाड़ के जंगलों में 3 दहशतगर्द ढेर

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है. शनिवार को जम्मू जिले के अखनूर इलाके में हुई मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) कुलदीप चंद शहीद हो गए. मुठभेड़ शुक्रवार रात अखनूर के केरी बट्टल इलाके में शुरू हुई थी. सेना ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और तलाशी अभियान चल रहा है. सेना ने शहीद JCO को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की.

इसी बीच, किश्तवाड़ जिले के घने जंगलों में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. शुक्रवार देर रात तक चले इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया गया. अधिकारियों के मुताबिक मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े थे. इनमें एक टॉप कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था. फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है.

पहले भी हो चुके हैं घुसपैठ के प्रयास

4-5 अप्रैल की रात जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था. इससे पहले 1 अप्रैल को पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर में सेना ने LoC के पास एनकाउंटर में 4-5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया था.

व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्वीट में लिखा, “GOC व्हाइट नाइट कोर और सभी सैनिक शहीद सूबेदार कुलदीप चंद को नमन करते हैं. वह आतंकियों की घुसपैठ रोकने वाले ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे, तभी वीरगति को प्राप्त हुए.”

पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन

1 अप्रैल को LoC के पास 3 माइन ब्लास्ट हुए थे. साथ ही पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के फायरिंग भी की गई थी. सेना के मुताबिक उसी वक्त आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी. जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने 4 से 5 आतंकियों को ढेर कर दिया.

सेना ने  एक बयान में कहा, “पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी और ब्लास्ट की घटनाओं पर हमारी नजर है. हमने माकूल जवाब दिया और स्थिति पर कड़ा नियंत्रण रखा गया है. हम 2021 में हुए DGSMO समझौते का पालन करते हुए सीमा पर शांति बनाए रखने की अपील करते हैं.”

कठुआ और राजौरी में सघन तलाशी अभियान

कठुआ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की आशंका पर तलाशी अभियान चलाया. वहीं राजौरी जिले के सुंदरबनी के सिया बदराई क्षेत्र में भी व्यापक सर्च ऑपरेशन हुआ. बता दें कि जून 2024 में इसी इलाके के पास शिव खोरी दर्शन से लौट रही बस पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए थे.

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही आतंकियों की हलचल को देखते हुए सुरक्षाबलों की तैनाती और निगरानी और ज्यादा बढ़ा दी गई है.


ये भी पढ़ें- सांसद रामजी लाल पर 5 बजे तक एक्शन नहीं लिया तो….आगरा में करणी सेना की प्रशासन को धमकी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

7 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

32 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

44 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago