मनोरंजन

क्या है ‘शत्रु संपत्ति कानून’ जिससे सैफ अली खान की बढ़ी मुश्किलें? एक्टर को लगेगा 15,000 करोड़ का चूना

Enemy Property Act: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों एक पुराने कानून की वजह से चर्चा में हैं, जिसे ‘शत्रु संपत्ति कानून’ कहा जाता है. ये कानून उस समय बना था जब भारत और पाकिस्तान के रिश्ते ठीक नहीं थे और कई लोगों ने भारत छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ले ली थी.

ऐसे लोगों की भारत में जो भी प्रॉपर्टी थी, उसे सरकार ने ‘शत्रु संपत्ति’ मान लिया था. अब यही कानून सैफ अली खान के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है.

दरअसल मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के एक पुराने आदेश को रद्द कर दिया है, इस आदेश में एक्टर सैफ अली खान, मां शर्मिला टैगोर और बहनें सोहा और सबा अली खान को भोपाल स्थित नवाब हमीदुल्लाह खान की संपत्ति का उत्तराधिकारी माना गया था.

भारत सरकार ने सैफ अली खान की भोपाल स्थित कई पुश्तैनी संपत्तियों को शत्रु संपत्ती घोषित कर दिया है. जिसकी वजह से 15,000 करोड़की संपत्ती पर अब उनकी अधिकार संकट में है. बताया जा रहा है कि अब इस पूरे मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में फिर से नए सिरे से होगी.

क्या है शत्रु संपत्ति कानून?

साल 1968 में यह कानून इंदिरा गांधी की सरकार के समय लाया गया था. इसके तहत उन लोगों की संपत्तियां जो भारत छोड़कर पाकिस्तान या चीन चले गए थे, उन्हें सरकार ने जब्त कर लिया.

1965 और 11971 के युद्धों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच ताशकंद घोषणा में सहमति हुई थी कि दोनों देश एक-दूसरे की जब्त की गई संपत्तियों को लौटाने के बारे में विचार करेंगे.

लेकिन 1971 में पाकिस्तान ने इन संपत्तियों को नष्ट कर दिया, जिसके बाद भारत ने भी इन संपत्तियों को अपने नियंत्रण में रखने का फैसला किया.

इस तरह की संपत्तियों को ‘शत्रु संपत्ति’ कहा गया. इन संपत्तियों पर अब कोई दावा नहीं कर सकता और यह सरकार के पास रहती हैं. भारत में ऐसी हजारों संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये बताई जाती है.

सैफ अली खान कैसे जुड़े इस कानून से?

सैफ अली खान के पैतृक घर से जुड़ी एक बड़ी प्रॉपर्टी इस कानून की जद में आ गई है. उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी के रिश्तेदारों में से कुछ पाकिस्तान चले गए थे, जिसकी वजह से सरकार ने उस प्रॉपर्टी को शत्रु संपत्ति मान लिया.
कहा जा रहा है कि इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है, लेकिन सैफ कानूनी रूप से इस पर दावा नहीं कर सकते.

सरकार का रुख और सख्ती

सरकार ने इस कानून को और सख्त बनाते हुए 2017 में एक संशोधन (अमेंडमेंट) किया. इसके बाद अब ऐसे मामलों में अदालतों में भी ज्यादा राहत नहीं मिलती.

यानी अगर कोई वारिस भी है, लेकिन उसका संबंध उस व्यक्ति से है जो पाकिस्तान या चीन गया था, तो वह भी इस संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता. सैफ की दिक्कत भी इसी वजह से बढ़ी है.


ये भी पढ़ें- Traitor Purav Jha ने Urfi Javed पर उठाया सवाल, बोले- धीरे से बात कर रहा था, तुमने कैसे सुन लिया..


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago