उत्तर प्रदेश

संभल सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शुक्रवार के शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी बेकाबू होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई थी. जिसमें दूल्हे समेत अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं घायलों का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि संभल में हुए हादसे से बहुत दुखी हूं. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिवार वालों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

हादसे में दूल्हे की मौत

हादसा थाना जुनावई क्षेत्र में उस समय हुआ जब बोलेरो गाड़ी में सवार लोग बदायूं जिले के बिल्सी में बारात लेकर जा रहे थे. सभी लोग संभल के हरगोविंदपुर गांव के रहने वाले थे. गाड़ी अनियंत्रित होकर जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई और पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे. मौके पर ही दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गई. बाकी घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन रास्ते में रवि, कोमल और मधु ने दम तोड़ दिया.

घटना की जानकारी मिलते ही संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा मौके पर पहुंचे. जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया. पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है.

स्थानीय प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे से बेहद आहत हैं.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago