मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही Saiyyara, 9 दिनों की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश, सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे!

Saiyaara Box Office Collection Day 9: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त बॉलीवुड में हर तरफ छाई हुई है. इस रोमांटिक ड्रामा ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म से लॉन्च हुए दो नए चेहरे अहान पांडे और अनीत पड्डा की पॉपुलैरिटी आज बड़े स्टार्स को टक्कर दे रही है. फिल्म ‘सैयारा’ की शुरुआत ही धमाकेदार रही. रिलीज़ के पहले चार दिन में ही इसने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. अब फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में एक और बड़ी छलांग लगाई है. ऐसे में चलिए जानते हैं फिल्म की नौंवे दिन कितनी कमाई रही.

फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में मारी एंट्री (Saiyaara Box Office Collection Day 9)

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘सैयारा’ ने अपने 9वें दिन करीब 26.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 217.25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. यह 2025 की दूसरी ऐसी फिल्म बन चुकी है जिसने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली है.

दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी

दूसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में लगभग 47% की बढ़ोतरी देखी गई. कार्यदिवसों में थोड़ी गिरावट के बावजूद, वीकेंड पर दर्शकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. अब सभी की नजरें रविवार की कमाई पर टिकी हैं. उम्मीद है कि ‘सैयारा’ छुट्टी के दिन और अधिक पैसा जुटाएगी.

ये भी पढ़ें: Mandala Murders Review: जानिए कैसी है वाणी कपूर और सुरवीन चावला की नेटफ्लिक्स थ्रिलर वेब सीरिज?

सैयारा ने सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे (Saiyaara Box Office Collection Day 9)

इस साल 2025 में जितनी भी फिल्में रिलीज हुई उनमें बड़े बजट वाली अधिकतर फिल्मों को अहान पांडे की सैयारा ने धूल चटा दिया है. फिल्म ने ये कारनामा सिर्फ 9 दिन में कर दिखाया है. अक्षय कुमार की केसपी चैप्टर 2, सनी देओल की जाट, सलमान खान की सिकंदर, शाहरुख खान की किंग और स्काई फोर्स के ऑल टाइम इंडियन कलेक्शन को सैयारा ने तोड़ दिया है.

बनी रिकॉर्ड ब्रेकर लव स्टोरी

‘सैयारा’ ने पिछले 15 सालों में बनी कई लव स्टोरीज़ के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दर्शक न सिर्फ इसकी कहानी बल्कि स्टार कास्ट की केमिस्ट्री और मोहित सूरी के निर्देशन की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. फिल्म अब 300 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ रही है, और इसके लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है.फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि कंटेंट, इमोशन्स और फ्रेश टैलेंट का मेल अगर दमदार हो, तो वह हर बड़े बजट फिल्म को पछाड़ सकता है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

20 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago