Bharat Express DD Free Dish

Mandala Murders Review: जानिए कैसी है वाणी कपूर और सुरवीन चावला की नेटफ्लिक्स थ्रिलर वेब सीरिज?

Mandala Murders Review: नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘मंडाला मर्डर्स’ में वाणी कपूर और सुरवीन चावला जैसे कलाकार इस सीरिज में हैं, लेकिन इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में स्टोरी और प्रजेंटेशन भी काफी कमजोर नजर आ रहा है.

Mandala Murders Review

Mandala Murders Review: ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर वेब सीरीज ‘मंडाला मर्डर्स’ (Mandala Murders) आ चुकी है. इस सीरीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन ये सीरीज उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है.

वाणी कपूर और सुरवीन चावला जैसे कलाकार इस सीरिज में हैं, लेकिन इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में स्टोरी और प्रजेंटेशन भी काफी कमजोर नजर आ रहा है. गौरव सिन्हा और अनुष्का शाह द्वारा निर्मित और यशवंत मुंगेकर व प्रीति सिमोस के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज रहस्यमयी हत्याकांड के जांच की कहानी है, जो टारगेट तक पहुंचने से चूक जाती है.

कहानी कमजोर (Mandala Murders Review)

वेब सीरिज ‘मंडाला मर्डर्स’ की कहानी 2 पुलिस अधिकारी, रीता मलिक (वाणी कपूर) और भावना मेहरा (सुरवीन चावला) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोनों एक सीरियल किलर की तलाश कर रही हैं. खास बात ये है कि किलर मंडाला प्रतीकों का प्रयोग करके हत्याएं करता है. वह हर मर्डर के बाद एक रहस्यमयी संदेश छोड़ता है. रीता और भावना दोनों इस पेचीदा मामले को सुलझाने में लगी हैं.

वेब सीरीज में कई किरदारों की कहानियां साथ चलती हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि ये एक दूसरे से आपस में जुड़ नहीं पातीं. सीरीज में थ्रिल और सस्पेंस कमजोर है. ऐसा इसलिए क्योंकि किलर की पहचान और उसका मकसद जल्द ही समझ आ जाता है, जिससे दर्शकों का इंटरेस्ट और उत्साह जल्दी ही कम हो जाता है. सीरीज़ दर्शकों को बांधने में कम कामयाब हो पाई. वहीं, किरदारों के बीच तालमेल की बात करें, तो औसत ओके ओके है.

इनको नहीं मिला पर्याप्त स्क्रीन टाइम नहीं मिला

वाणी कपूर ने रीता मलिक गंभीर और तेज पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, लेकिन उनके किरदार को गहराई दिखाने में स्क्रिप्ट मदद नहीं करती. वहीं, सुरवीन चावला ने भावना मेहरा के रूप में शामदार काम किया है. ऑन स्क्रीन उनकी उपस्थिति प्रभावशाली है. बतौर सपोर्टिंग एक्टर रघुबीर यादव और जाकिर हुसैन जैसे दिग्गज इस थ्रिलर वेब सीरिज में हैं, लेकिन उनको पर्याप्त स्क्रीन टाइम नहीं मिलता.

निर्देशक यशवंत मुंगेकर और प्रीति सिमोस ने इस थ्रिलर को स्टाइलिश बनाने का प्रयास किया है. इस चक्कर में सारी मेहनत पर पानी फिर गया है. सिनेमैटोग्राफी और बैकग्राउंड भी एकरेज है. मंडाला प्रतीकों का उपयोग कर थ्रिलर वेब सीरिज बनाना अनोखा विचार था, लेकिन कहानी कमजोर निकली.

जानिए वेब सीरिज में क्या है कमी? (Mandala Murders Review)

‘मंडाला मर्डर्स’ के शुरुआती एपिसोड्स में रहस्य और तनाव का माहौल नजर आता है. हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, सीरिज भट सी जाती है. वहीं, कई सवालों के जवाब भी नहीं मिले. अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं, तो ये सीरिज आपको निराश कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Ekta Kapoor का ALTT ऐप से नहीं कोई लेना-देना, सरकार के बैन लगाने पर तोड़ी चुप्पी

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read