देश

क्या 2 हजार से ज्यादा के UPI लेन-देन पर GST लगाने जा रही सरकार? जानें वित्त मंत्रालय का जवाब

केंद्र की ओर से कहा गया है कि 2,000 रुपए से अधिक के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI ) आधारित लेनदेन पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने की कोई योजना नहीं है.

UPI लेन-देन पर जीएसटी लगाने की योजना नहीं

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में कहा कि “जीएसटी परिषद ने 2,000 रुपए से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है.”

क्या सरकार 2,000 रुपए से अधिक के UPI लेनदेन पर जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है, सवाल पर राज्य मंत्री ने सदन को बताया कि जीएसटी दरें और छूट जीएसटी परिषद की सिफारिशों के आधार पर तय की जाती हैं. यह जवाब कर्नाटक के व्यापारियों को यूपीआई लेनदेन के आंकडों के आधार पर जीएसटी मांग नोटिस मिलने के बाद आया है.

केंद्रीय खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि कर्नाटक में छोटे व्यापारियों को जारी किए गए जीएसटी नोटिस राज्य सरकार की ओर से हैं, केंद्र सरकार की ओर से नहीं.

यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat: क्या है इंस्पायर मानक योजना? जिसका मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र, बोले- लाखों बच्चे इससे जुड़े

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के इस दावे पर कि कर नोटिस जारी करने में राज्य की कोई भूमिका नहीं है, जोशी ने इस बयान को हास्यास्पद बताया. केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, “कर्नाटक के वाणिज्यिक कर अधिकारियों ने ही छोटे व्यापारियों को जीएसटी बकाया नोटिस जारी किए थे. फिर भी, राज्य सरकार अब यह दिखावा कर जनता को गुमराह कर रही है कि इसमें उसकी कोई संलिप्तता नहीं है. यह जिम्मेदारी से बचने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं है.”

केंद्रीय मंत्री जोशी ने सवाल किया, “अगर जीएसटी नोटिस केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए होते, तो कई अन्य राज्यों के व्यापारियों को भी मिल गए होते. लेकिन ऐसा कहीं और नहीं हुआ. ये नोटिस केवल कर्नाटक में ही क्यों भेजे जा रहे हैं?”

राज्य सरकार ने जारी किया नोटिस

उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी के केंद्र सरकार के अधीन सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) और राज्य सरकारों के अधीन एसजीएसटी (राज्य जीएसटी) दो घटक हैं. कर्नाटक के छोटे व्यापारियों को ये नोटिस राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जारी किए गए हैं.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

DU PhD Admission 2026: छठ के बाद होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 14 नवंबर की जगह अब 21 नवंबर को एग्जाम

DU PhD Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा की…

17 minutes ago

विशाखापत्तनम में CII पार्टनरशिप समिट का उद्घाटन करेंगे अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात

CII Partnership Summit 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को विशाखापत्तनम में 31वें…

2 hours ago

किसानों को मोदी सरकार की बड़ी राहत: रबी सीजन के लिए खाद सब्सिडी बजट अनुमान से 92% अधिक, ₹62,370 करोड़ मंजूर

PM Modi Fertiliser Subsidy: पीएमओ इंडिया ने जानकारी दी कि रबी 2026-27 के लिए गैर-यूरिया…

3 hours ago

राणा कपूर की पत्नी बिंदू कपूर को NCLAT से झटका, चार कंपनियों के खिलाफ दिवाला कार्यवाही का आदेश बरकरार

यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर की पत्नी बिंदु कपूर को एनसीएलएटी से बड़ा झटका…

3 hours ago