Salaar Review: प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘सालार’ 22 दिसंबर (शुक्रवार) को थिएटर्स में रिलीज हो गई है और सुबह से ही हॉल में फैंस की भारी तबाही आई हुई है. फिल्म रिलीज होते ही सालार ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी ओपनिंग ली. प्रभास की सालार के अर्ली मॉर्निंग शोज के रिव्यूज सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिएक्शन आने शुरू हो चुके हैं. यहां पढ़ें फैंस के रिएक्शन…
पहले बता दें कि Salaar में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे स्टार्स भी हैं. ये मूवी देशभर में 6 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इसके शोज की संख्या 12 हजार से कम हैं. वहीं, 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की Dunki को 4 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है और इसके शोज 15 हजार से ज्यादा हैं.
इसके बावजूद ‘डंकी’ पर ‘सालार’ भारी पड़ती नजर आई, क्योंकि एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो ‘सालार’ ने इसकी बदौलत 30.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि ‘डंकी’ ने एडवांस बुकिंग से महज 15.41 करोड़ रुपये ही कमाए. बता दें कि फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
ट्विटर पर सालार से जुड़े कई हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं, जिस में मुख्य तौर पर #Prabhas, #Salaar और #PrashanthNeel शामिल हैं. ट्विटर यूजर्स ने अपने पोस्ट्स में फिल्म के कुछ क्लिप्स और टाइटल सीन्स भी शेयर किए हैं और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कई ट्विटर यूजर्स ने इसे प्रभास का कमबैक कहा है. फिल्म के एक्शन सीन्स की भी चर्चा है और इसे फुल मासी फिल्म कहा जा रहा है. फिल्म के लिए डायनासोर, ब्लॉकबस्टर, प्रभास बेस्ट फिल्म और विनर जैसे शब्द और टैग्स इस्तेमाल किए जा रहे हैं.
प्रभास स्टारर फिल्म ‘सालार’ को साउथ में खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म देखकर बाहर आए फैंस अपने रिव्यू दे रहे हैं.
‘सालार’ की मोटी एडवांस बुकिंग
सालार की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट ही काफी तगड़ी है. फिल्म के सभी भाषाओं की एडवांस बुकिंग करीब 50 करोड़ रुपये की हो गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 2238346 टिकट बिक चुके हैं और 48.49 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि इस में ब्लॉक सीट्स शामिल नहीं हैं. ऐसे में फिल्म ओपनिंग डे पर इतिहास रच सकती है.
सालार के ट्रेलर से सामने आया है कि इसकी कहानी पर्शियन साम्राज्य के सुल्तान की है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सुल्तान का किरदार निभा रहे हैं, जो एक विलेन है. वहीं उनके दोस्त जिगरी दोस्त के रोल में प्रभास हैं, जो बाद में उनके दुश्मन बन जाते हैं. फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज के कुछ काफी शानदार एक्शन सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…