लाइफस्टाइल

सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने से पहले जान लें डॉक्टर की सलाह, ताकि न पड़ें लेने के देने

Dermatologist opinion on sunscreen use in winter: ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है. गुलाबी ठंड आप महसूस होने लगी है. ये वही मौसम है जब हमें अपने स्किन और स्वास्थ की देखभाल करनी पड़ती है. दरअसल ठंड में स्किन ड्राई और डल होने लग जाती है. ऐसे में सर्दी के मौसम में स्किन की केयर करना बेहद जरूरी है. इसलिए लोग अपने स्किन को डैमेज होने से बचाने के लिए सनस्क्रीन का ठंड में भी इस्तेमाल करते है.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल हमारी स्किन और शरीर के लिए अच्छा होता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की 90% लोग ये सोचकर ठंड में सनस्क्रीन नहीं लगाते कि अभी इसकी जरूरत नहीं है. तो आज हम आपको बताते हैं कि सनस्क्रीन के फायदे क्या हैं और ठंड में भी सनस्क्रीन लगाना क्यों जरूरी है.

ठंड में सनस्क्रीन लगाना क्यों है जरूरी?

सर्दियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल उतना ही जरूरी है जितना कि गर्मियों में. सच तो यह है कि सर्दि हो या गर्मि किसी भी मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल शरीर और त्वचा के लिए बेहद जरूरी है. जो लोग यह सोचते हैं कि सिर्फ गर्मियों में ही सनस्क्रीन लगानी चाहिए तो ये एकदम गलत है. सूर्य की हानिकारक यूवीबी और यूवी किरणें सर्दियों में भी हम तक पहुंचती हैं. लेकिन अगर आप सर्दियों में सनस्क्रीन लगाने से कतरा रहे है तो ऐसे में आप डॉक्टर की सलाह ले सकते है कि सनस्क्रीन कैसे और कब लगाई जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें:Winter Hair Care Tips: सर्दियों में बाल हो जाते है रूखे और बेजान? धोने से पहले अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

कैसे और कब लगाना चाहिए सनस्क्रीन ?

सर्दि के मौसम में स्किन ड्राई होने लगती है जिसकी वजह से चेहरे की चमक खत्म होने लगती है इसलिए चाहे कोई भी मौसम हो चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है. यहां तक कि अधिक उम्र की महिलाओं या पुरुषों को भी यह लगाई जानी चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि सनस्क्रीन घर से बाहर निकलने से 20 मिनट पहले यानी धूप के प्रभाव में आने से 20 मिनट पहले लगानी चाहिए. अगर आप लंबे समय तक घर से बाहर हैं तो अपने बैग में सनस्क्रीन की ट्यूब जरूर रखें ताकि हर दो से तीन घंटे बाद इसे लगा सकें.

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए सनस्क्रीन

वैसे तो सनस्क्रीन हर एक को लगानी चाहिए लेकिन ऐसे लोग जिन्हें इस क्रीम से अलर्जी है तो वे इसका इस्तेमाल न करें. हो सके तो किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर उससे अपनी त्वचा के मुताबिक सूर्य की किरणों से बचाने के लिए सलाह लें. अगर आपको सनस्क्रीन लगाने से अलर्जी हो गई हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

3 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

4 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

4 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

4 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

5 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

5 hours ago