Salman Khan 60th Birthday Celebration: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपनी उम्र का एक और बड़ा मील का पत्थर पार कर चुके हैं. जी हां, सबके चहेते सलमान खान अब 60 साल के हो गए हैं. इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए भाईजान ने अपने पनवेल वाले फार्महाउस को चुना, जहां बीती रात एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया. इस जश्न में ग्लैमर से ज्यादा अपनापन नजर आया, क्योंकि इसमें सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए.
अक्सर देखा जाता है कि सितारे अपनी प्राइवेट पार्टियों में मसरूफ रहते हैं, लेकिन सलमान खान का अंदाज हमेशा अलग होता है. जैसे ही घड़ी की सुइयों ने रात के 12 बजाए, सलमान अपनी पार्टी छोड़कर बाहर तैनात पैपराजी के बीच पहुंच गए. काले रंग की टी-शर्ट, ब्लू डेनिम जींस और क्लीन शेव कूल लुक में सलमान बेहद फिट और खुश नजर आ रहे थे.
उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ मिलकर एक खूबसूरत लाल और सफेद रंग का केक काटा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिख रहा है कि सलमान ने न सिर्फ केक काटा, बल्कि खुद अपने हाथों से वहां मौजूद फोटोग्राफर्स को केक खिलाया. इतना ही नहीं, एक इमोशनल पल तब आया जब सलमान ने वहां मौजूद एक महिला पत्रकार को गले लगाकर उनके माथे को चूमा. भाईजान का यह सादगी भरा अंदाज देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
शुक्रवार की शाम से ही पनवेल फार्महाउस पर मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था. सलमान के पिता सलीम खान सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे. इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी समेत इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचे. फार्महाउस के अंदर की रौनक तो अलग ही थी, लेकिन बाहर सलमान का पैपराजी के साथ हंसना-मुस्कुराना इस जन्मदिन की सबसे बड़ी हाईलाइट बन गया.
ये भी पढे़ं- 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की एंट्री! 21 दिनों में कमाए 1006.7 करोड़ रुपये
काम की बात करें तो पिछला कुछ समय सलमान के लिए मिला-जुला रहा है. उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ पर्दे पर आई तो जरूर, लेकिन दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसके अलावा उन्होंने आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘द बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक कैमियो किया और छोटे पर्दे पर ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते हुए नजर आए.
अब फैंस की नजरें उनकी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर टिकी हैं. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई उस ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है, जहां बिना हथियारों के सिर्फ शौर्य और हिम्मत के दम पर मुकाबला हुआ था.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…