Bharat Express DD Free Dish

1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की एंट्री! 21 दिनों में कमाए 1006.7 करोड़ रुपये

Dhurandhar Box Office Collection:  धुरंधर मूवी ने 3 हफ्तों में 1 हजार करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन करके इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अबतक 1006.7 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार कर चुकी है.

Dhurandhar thousand crore club

Dhurandhar Box Office Collection:  बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने इतिहास रच दिया है. 3 हफ्तों में 1 हजार करोड़ रुपये का धुआंधार कलेक्शन करके धुरंधर (Dhurandhar) इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अबतक 1006.7 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कारोबार कर चुकी है. खास बात ये रही कि 25 दिसंबर को क्रिसमस डे पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया.

25 दिसंबर को क्रिसमस डे (21वें दिन) पर भी धुरंधर का जलवा बरकरार रहा. इस दिन फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये की कमाई की. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि तीसरे हफ्ते तक फिल्मों के प्रदर्शन में गिरावट आने लगती है, लेकिन धुरंधर को लेकर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है.

Dhurandhar

भारत में मिल रहा जबरदस्त सपोर्ट

भारत में भी धुरंधर को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 789.18 करोड़ रुपये की कमाई की है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का जलवा बरकरार है. फिल्म ने यहां से 217.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें- चीन के ‘कबाड़’ हथियारों ने ली 8 सैनिकों की जान! फायरिंग के दौरान ही फटा रॉकेट सिस्टम, दहला देगा VIDEO

पहले हफ्ते में जुटाये 218 करोड़

वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 218 करोड़ रुपये जुटाकर मजबूत शुरुआत की थी. जो की दूसरे हफ्ते में भी रफ्तार बनाये रखी. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं तीसरे हफ्ते के शुरुआती 6 दिनों में फिल्म ने 160.70 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन जुटाया है. नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (NBOC) की बात करें तो फिल्म अब तक 668.80 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है.

दर्शकों की रहमान डकैत में दिलचस्पी अब भी बनी हुई है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी धुरंधर की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है. कुल मिलाकर, 21 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होकर धुरंधर ने यह साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक हिट नहीं, बल्कि लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ब्लॉकबस्टर साबित होने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read