मनोरंजन

बुरे फंसे सलमान खान, धोखाधड़ी की शिकायत पर नोटिस, कोर्ट में होना होगा पेश

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ और ‘स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है. यह नोटिस मनीमाजरा में प्रस्तावित ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम’ से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में जारी किया गया है.

यह मामला केस नंबर सीओएमआई/9/2023, अरुण गुप्ता बनाम स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से दर्ज है. शिकायत मनीमाजरा के व्यवसायी अरुण गुप्ता ने दर्ज कराई है. अदालत ने सभी पक्षों को 5 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया है.

अदालत से जारी नोटिस के अनुसार, सलमान खान निवासी 3 गैलेक्सी अपार्टमेंट, बीजे रोड, बैंड स्टैंड, बांद्रा वेस्ट मुंबई, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री निवासी 6 अश्विनी पाली माला रोड बांद्रा पश्चिम, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव और प्रसाद बिंदु माधव कापड़े को अदालत में पेश होना होगा.

चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान को नोटिस भेजा है (Photo: IANS)

धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में भेजा गया नोटिस

नोटिस में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की है, इसलिए बीएनएसएस की धारा 223 के तहत मामले पर संज्ञान लेने से पहले के चरण में यह नोटिस भेजा जा रहा है. इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए अदालत के समक्ष आपकी उपस्थिति आवश्यक है. निर्देश दिया गया है कि तय तारीख 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे उक्त अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से उपस्थित हों.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मनीमाजरा में प्रस्तावित बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम से जुड़ा है. शिकायतकर्ता अरुण गुप्ता का आरोप है कि शोरूम के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है. हालांकि, इस मामले में अभी अदालत ने केवल नोटिस जारी कर पक्ष रखने को कहा है, संज्ञान लेना बाकी है.

5 अक्टूबर को होना होगा पेश

इस केस की पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद अदालत ने 24 अगस्त को यह नोटिस जारी किया है. अब अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी, जिसमें सलमान खान और अन्य को अपना पक्ष रखना होगा.

ये भी पढ़ें- कार-बाइक वालों को टोल से मुक्ति, बिहार सरकार का बड़ा फैसला, जानें कमर्शियल वाहनों के लिए क्या हैं नए रेट

बता दें कि बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सलमान खान का चैरिटी ब्रांड है, जो कपड़े, ज्वेलरी और अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए चैरिटी करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

8 minutes ago

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

51 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

60 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 hour ago