देश

लाल ट्रॉली बैग और 18 टुकड़े… आगरा से चेन्नई तक ऐसे खुला लव-ट्रायंगल का खौफनाक राज

करीब 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा खौफनाक नजारा सामने आया था, जिसने हर किसी की रूह कंपा दी थी. तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक लाल रंग के लावारिस ट्रॉली बैग से खून टपकता हुआ मिला था. जब पुलिस ने उस बैग को खोला, तो अंदर का मंजर देखकर उनका होश उड़ गया.

बैग के अंदर एक महिला के शव को बेरहमी से काटकर उसके 18 टुकड़े किए गए थे और उन्हें पॉलीथिन में पैक करके ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. अब लगभग तीन हफ्ते की कड़ी मशक्कत के बाद इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया जा रहा है.

चेन्नई के सीसीटीवी फुटेज ने खोली पूरी पोल

जांच में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट तब आया जब पुलिस ने रूट की कड़ियों को जोड़ना शुरू किया. जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जब यह पता लगाया कि आखिर यह बैग ट्रेन में आया कहां से, तो सुई चेन्नई रेलवे स्टेशन की तरफ घूमी. पुलिस ने चेन्नई स्टेशन के चप्पे-चप्पे के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. आखिरकार, कैमरों की नजरों में एक महिला और एक पुरुष कैद हो गए, जो वही संदिग्ध लाल ट्रॉली बैग लेकर स्टेशन पर आते दिख रहे थे. इसी एक अहम सुराग ने पुलिस को कातिलों तक पहुंचने का रास्ता दिखा दिया.

प्रेम प्रसंग और सौतन का खूनी खेल

पुलिस की तफ्तीश में मृतका की पहचान 45 साल की हयातुन निशा के रूप में हुई है. मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली हयातुन चेन्नई में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी. यहां उसका संपर्क मणिकउद्दीन लश्कर नाम के शख्स से हुआ और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. हैरानी की बात यह है कि मणिकउद्दीन अपनी पत्नी भगवती मांझी और हयातुन दोनों के साथ एक ही दायरे में संपर्क में था.

शक जताया जा रहा है कि इसी लव-ट्रायंगल और आपसी कलह के चलते रिश्तों में खटास आ गई. मामला इतना बढ़ गया कि मणिकउद्दीन ने अपनी पत्नी भगवती के साथ मिलकर हयातुन को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली. आरोप है कि दोनों पति-पत्नी ने मिलकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए उसके शव के कई टुकड़े कर डाले.

जब पुलिस चेन्नई में आरोपियों के ठिकाने पर पहुँची, तो वहां का हाल देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई. घर की तलाशी के दौरान एक बड़े बर्तन के अंदर से महिला का सिर और शरीर के कुछ अन्य हिस्से बरामद हुए. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से ठीक पहले शातिर आरोपी पति-पत्नी घर पर ताला लगाकर फरार होने में कामयाब हो चुके थे.

अब चेन्नई पुलिस के हाथ में है कमान

शुरुआत में आगरा कैंट जीआरपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके तहकीकात शुरू की थी. आगरा के क्षेत्राधिकारी राजेश दीक्षित के मुताबिक, जैसे-जैसे ठोस सबूत हाथ लगे, इस केस को आगे की जांच के लिए चेन्नई पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है. अब चेन्नई पुलिस की टीमें इन दोनों हत्यारोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का मानना है कि इन दरिंदों के पकड़े जाने के बाद ही इस पूरी साजिश की असल वजह से पर्दा उठ सकेगा.

ये भी पढ़ें- ‘सुखबीर बादल के रहते गठबंधन मुमकिन नहीं!’ भाजपा नेता अमनजोत कौर का बड़ा बयान, अकाली दल पर साधा निशाना

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

11 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

15 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

42 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

44 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

2 hours ago