बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से इतिहास रचने की तैयारी में हैं. जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, लोग इसे सिर्फ एक और ‘वॉर ड्रामा’ मान रहे थे, लेकिन फिल्म से जुड़ी ताजा इनसाइड डिटेल कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. सूत्रों के अमुसार ‘मातृभूमि’ युद्ध के मैदान में सिर्फ गोलियों की गूंज नहीं, बल्कि एक सैनिक के दिल की धड़कन और उसके संघर्ष की कहानी होगी.
एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने फिल्म की शुरुआत में ही मेकर्स के सामने एक शर्त रखी थी. सलमान चाहते थे कि ‘मातृभूमि’ में ये दिखाया जाए कि एक सैनिक ड्यूटी के लिए क्या-क्या न्योछावर करता है. फिल्म सिर्फ गलवान घाटी के युद्ध पर केंद्रित नहीं होगी, बल्कि ये दिखाएगी कि मोर्चे पर तैनात जवान के दिमाग और दिल में क्या चल रहा होता है. वो अपने परिवार से दूर किन जज्बातों से गुजरता है, ‘मातृभूमि’ इसी सेंसिटिव पार्ट को पर्दे पर पेश करेगी. अपूर्व लखिया ने सलमान की इस इच्छा को ध्यान में रखते हुए फिल्म को एक नया मानवीय आयाम दिया है.
फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगी. पहले ये फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरें हैं कि इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. ‘मातृभूमि’ अब जून के महीने में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. फिल्म का गाना ‘तुम चांद देख लेना’ पहले ही चार्टबस्टर बन चुका है और दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप पैदा कर चुका है. मेकर्स जल्द ही फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर प्रमोशन की शुरुआत करेंगे.
‘मातृभूमि’ के अलावा सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है. उन्होंने साउथ के मशहूर निर्माता दिल राजू और निर्देशक वामशी के साथ हाथ मिलाया है. ये एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म होने वाली है, जिसका प्रोडक्शन इसी महीने से शुरू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: भाईजान के सपोर्ट के बाद मामला यू-टर्न! राजपाल यादव ने खुद आकर बताई सच्चाई, होस्ट को लेकर कही ये बात
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…