मनोरंजन

Salman Khan Security: बढ़ाई जा सकती है सलमान खान की सुरक्षा, लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस

Salman Khan: एक न्यूज चैनल पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा अपने इंटरव्यू में अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस द्वारा सलमान की सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जा रही है.

कहा माफी मांगें या परिणाम भुगतने को तैयार रहें

हाल में दिए अपने इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा कि सलमान खान या फिर माफी मांगें या परिणाम भुगतने को तैयार रहें. समलान को धमकी देते हुए लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि वह जल्द ही या बाद में सलमान का ईगो तोड़ देगा. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान ख़ान की सुरक्षा की समीक्षा करना शुरु कर दिया है. माना जा रहा है कि गैंगस्टर की धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती हैं.

हमारा समाज एक्टर से नाराज

इंटरव्यू के दौरान जब अभिनेता सलमान खान को दिए धमकी को लेकर उससे सवाल किया गया तो लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि काले हिरण के मामले में सलमान ने माफी नहीं मांगी है. अगर वह अभी भी बिश्नोई समुदाय से जांबेश्वरी मंदिर में जाकर माफी नहीं मांगता है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा. समुदाय के माफ करने के बाद वह उन्हें छोड़ सकता है.

लोकप्रियता के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेंगे

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि एक्टर ने बिश्नोई समुदाय से मामले को लेकर अभी तक माफी नहीं मांगी है. बचपन से ही मेरे मन में सलमान के लिए गुस्सा भरा है. सलमान का ईगो हम जरूर तोड़ देंगे. इसके अलावा बिश्नोई ने आरोप लगाते हुए कहा कि सलमान ने उसके समाज के लोगों को पैसों की भी पेशकश की थी. सलमान इसके अलावा उसका कहना था कि वह सलमान खान को लोकप्रियता के लिए नहीं बल्कि मकसद के लिए मारेगा.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक का जेल से प्लान, पत्नी शाइस्ता को वारदात की कमान… उमेश पाल हत्याकांड में ‘लेडी बाहुबली’ ने खेला खूनी खेल!

सलमान खान मिली है यह सुरक्षा

सलमान की जान के खतरे को देखते हुए ही पिछले साल अगस्त में मुंबई पुलिस ने उन्हें गन लाइसेंस भी जारी किया था. वहीं पिछले साल नवंबर से सलमान को महाराष्ट्र सरकार द्वारा Y + सिक्योरिटी भी दी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago