देश

UP News: पुलिस चौकी के सामने ही कर दी शिव मंदिर के पुजारी की हत्या, मचा हड़कम्प

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बैखौफ बदमाशों ने चौकी के सामने ही शिव मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी की सिर कुचल कर हत्या कर दी. जानकारी मिलने पर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे एसपी सम्भल ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सम्भल जनपद के चंदौसी में शिव मन्दिर के पुजारी की मंदिर परिसर में ही हत्या से हड़कम्प मच गया है. अज्ञात बदमाशों ने पुजारी की पत्थर से सिर कुचल कर निर्ममता से हत्या की है. सूचना मिलने पर आसपास के लोग जमा हो गए हैं और एसपी संभल भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई हैं. चौकी के सामने हुई वारदात के बाद स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं. गांव के लोग ये भी कह रहे हैं कि जब योगी सरकार में साधु संत सुरक्षित नहीं तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी.

बता दें कि ये घटना उस वक्त सामने आई जब चंदौसी कोतवाली इलाके में घनी बस्ती के बीच बने शिव मंदिर के पुजारी रोशन लाल सैनी की लाश मंदिर परिसर में बने उनके कमरे में पड़ी मिली. सफाई कर्मचारी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को जानकारी दी. लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो पुजारी जमीन पड़े हुए थे और उनके सिर पर भारी पत्थर से वार करके कुचला गया था. मंदिर के पुजारी की हत्या हो जाने के बाद गांव वालों में भारी आक्रोश है.

पढ़ें इसे भी- UP News: आरक्षण की मांग को लेकर सहायक शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास के बाहर शुरू किया धरना, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

खाने-पीने को लेकर हुआ झगड़ा

वहीं हत्या की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया. एसपी संभल चक्रेश मिश्रा ने घटना स्थल पर पहुंच कर कुछ लोगों से बातचीत की और पुलिस को पूरे मामले की गहनता से छानबीन करने के निर्देश दिए. हत्याकांड को लेकर एसपी ने बताया कि कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. जल्दी ही हत्यारे को पकड़ लिया जाएगा. एसपी ने ये भी बताया कि मामले में शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. प्रारंभिक जांच में खाने-पीने को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है. जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

इंदौर में ‘नो कार डे’: पुलिस कमिश्नर ने चलाई साइकिल, तो ई-स्कूटर से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर

इंदौर में आयोजित 'नो कार डे' पर पुलिस कमिश्नर साइकिल से तो कलेक्टर ई-स्कूटर से…

6 minutes ago

देश में 17 साल बाद सबसे खराब मानसून! 15% कम हुई बारिश, चावल का उत्पादन 1 करोड़ टन घटने का खतरा

India Monsoon Update: भारत में इस साल मानसून की बारिश सामान्य से 15% कम रही…

20 minutes ago

1991 के वोटिंग फोटो से लेकर 1980 के वोटर लिस्ट तक! सोनिया गांधी पर बीजेपी ने लगाया ‘लोकतंत्र की चोरी’ का आरोप

Sonia Gandhi Voter List Controversy: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने साल…

26 minutes ago

रोज करें ताड़ासन, पोस्चर होगा बेहतर; जानिए सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Tadasana Benefits: लंबे समय तक बैठकर काम करने से बिगड़े पोस्चर और शरीर में होने…

36 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट से मिली राहत, चचेरे भाई की शादी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले के आरोपी शरजील इमाम को चचेरे भाई…

57 minutes ago

पंजाब रियल एस्टेट घोटाला: ED ने GMADA और IAS विकास गर्ग के दफ्तर पर मारी रेड

पंजाब में जमीन और रियल एस्टेट अनियमितताओं को लेकर ED ने GMADA कार्यालय और आवास…

58 minutes ago