मनोरंजन

जब ठाणे जेल में 15 महीने की सजा काट रहे थे संजय दत्त .. तो रक्षाबंधन पर बहनों को दिया खास तोहफ़ा, जेल से दी थी अनोखी सौगात

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही है. 1993 मुंबई बम धमाकों के बाद उनका नाम भी मामले में सामने आया. फिर उनकी मुश्किलें बढ़ती चली गईं. 1994 में बेल कैंसिल होने के बाद उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया. उस वक्त उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से टूट चुका था. लेकिन क्या आप जानते हैं रक्षाबंधन पर संजय दत्त की बहन उन्हें जब राखी बांधने आई तो एक्टर ने अपनी बहन को एक अनोखा तोहफा दिया था. आइए आज रक्षाबंधन के खास मौके पर जानते हैं आखिर क्या था वो तोहफा.

बहन प्रिया का जेल में राखी बांधना (Sanjay Dutt)

दरअसल, किताब ‘मिस्टर एंड मिसेज दत्त मेमोरीज ऑफ आर पैरेंट्स’ में संजय दत्त की बहन प्रिया ने उस भावुक पल को याद किया है. अगस्त 1994 में वह राखी के दिन भाई से मिलने जेल गईं. संजय को उस हालत में देख वह भावुक हो गईं. संजू उदास थे, लेकिन बहन के सामने अपने दर्द को छुपाने के लिए चेहरे पर मुस्कान रखे हुए थे.

ये भी पढ़ें: Udaipur Files Release: कन्हैयालाल को कट्टरपंथियों ने कैसे मारा था — इस फिल्म में दिखाया जाएगा, सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है ‘उदयपुर फाइल्स’

दो रुपए का अनमोल तोहफा

राखी बांधने के बाद संजय हमेशा की तरह बहन को कुछ देना चाहते थे. लेकिन उस दिन उनके पास देने के लिए कुछ खास नहीं था. थोड़ी देर बाद उन्होंने जेब से 2 रुपए का एक कूपन निकाला. यह कूपन उन्हें जेल में मजदूरी करने पर मेहनताने के रूप में मिला था. उन्होंने प्रिया के हाथ में देते हुए कहा – “बस यही है मेरे पास, तुम्हारे लिए.”

परिवार के लिए भावुक पल (Sanjay Dutt)

प्रिया इस तोहफे को देखकर रो पड़ीं और उसे आज तक संभालकर रखा है. इस घटना को सुनकर पिता सुनील दत्त भी बेहद उदास हो गए. कहा जाता है कि उस रात वह सो नहीं पाए और सुबह 4 बजे उठ गए. वह अक्सर कमरे का एसी बंद रखकर जमीन पर सोते थे, ताकि बेटे की तकलीफ महसूस कर सकें.

Also Follow Bharat Express on Facebook

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

52 seconds ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

47 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 hours ago