देश

Raksha Bandhan पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार पूरे देश में उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस मौके पर हम एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा,

“रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास के अनूठे बंधन का प्रतीक है. यह पर्व समाज में सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देता है. यह अवसर हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को संरक्षित करने का भी एक अवसर है. यह पर्व महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करता है.”

उन्होंने आगे लिखा कि इस अवसर पर, आइए हम एक समृद्ध देश के निर्माण का संकल्प लें, जहां प्रत्येक महिला सुरक्षित महसूस करे और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान दे सके.

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं.

रक्षामंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,

“रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सिर्फ राखी के धागे की पवित्रता का नहीं, बल्कि अपनी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सुख-समृद्धि के संकल्प का प्रतीक है. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह पर्व हमारे भीतर मौजूद रक्षा शक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करे, यही ईश्वर से कामना है.”

इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan का प्यार, भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और यादों की सौगात

शिवराज सिंह चौहान का एक्स पोस्ट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट किया,

“मेरी प्यारी बहनों, आपके प्रेम की डोर जब मेरी कलाई पर बंधती है, तो मुझे सेवा का संकल्प देती है. जब तक सांस है, आपके सुख, सम्मान और मुस्कान के लिए काम करता रहूंगा. और हां, इस राखी पर स्वदेशी का भी संकल्प लें. सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

17 minutes ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

32 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

40 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

57 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

1 hour ago