मनोरंजन

इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ में दिखेंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने फिल्म साइन करने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Sara Arjun in Heer Ranjha: फिल्म ‘धुरंधर’ में लीड रोल करने के बाद से चर्चाओं में आईं सारा अर्जुन की अगली फिल्म को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही सारा, इम्तियाज अली की फिल्म ‘हीर रांझा’ में नजर आने वाली हैं. वहीं, लोगों को भी इंतजार था कि एक बार फिर बड़े पर्दे पर सारा की एक्टिंग का जादू देखने को मिलेगा. इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई है. बॉलीवुड के मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इन तमाम खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

‘हीर रांझा’ की खबरों में कितनी सच्चाई?

पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सारा अर्जुन ने इम्तियाज अली की रोमांटिक फिल्म साइन कर ली है और जल्द ही वह बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी. इस खबर ने फैंस के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया था, लेकिन अब मुकेश छाबड़ा ने इसे महज एक अफवाह बताया है.

मुकेश ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सारा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सारा ने अभी कोई और फिल्म साइन नहीं की है. उन्होंने साफ किया कि वह किसी दूसरे प्रोजेक्ट के लिए न तो किसी से मिली हैं और न ही किसी नई फिल्म का हिस्सा बनी हैं. साथ ही, मुकेश ने फैंस से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों पर भरोसा न करें. उन्होंने कहा कि अगर आगे चलकर सारा कोई फिल्म साइन करती भी हैं, तो वह खुद अपने चाहने वालों तक इस खबर को पहुंचाएंगे.

‘धुरंधर 2’ पर है सारा का पूरा फोकस

फिलहाल सारा अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. फिल्म के पहले पार्ट में उन्होंने ‘यलीना जमाली मजारी’ के किरदार से लोगों का दिल जीता था, लेकिन इस बार उनका अंदाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आने वाला है.

ये भी पढ़ें- Rapper बादशाह के गाने में अश्लील बोल पर हरियाणा में FIR, विवाद बढ़ने पर अब मांगी माफी

ट्रेलर में दिखा यलीना का ‘खूंखार’ रूप

हाल ही में फिल्म का जो ट्रेलर सामने आया है, उसमें सारा को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. पहले पार्ट की मासूम यलीना अब हाथ में बंदूक थामे और आंखों में बदले की आग लिए नजर आ रही है. ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा एक्शन और थ्रिल से भरपूर होने वाली है.

बता दें कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अपनी पुरानी भूमिकाओं में जान फूंकते दिखेंगे. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में यलीना का यह नया रूप दर्शकों को कितना हैरान करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

8 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

25 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

43 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

58 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago