देश

‘नारी शक्ति’ का सम्मान: दिल्ली की महिलाओं को पीएम मोदी सौंपेंगे घर की चाबियां, जानिए प्रोजेक्ट में क्या है खास?

PM Modi Delhi News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली की महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए रविवार का दिन नई खुशियां लेकर आया है. पीएम मोदी आज दिल्ली को 15,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे. इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरोजिनी नगर में आयोजित होने वाला समारोह है, जहां प्रधानमंत्री हजारों महिलाओं को उनके नए आशियाने की चाबियां सौंपेंगे.

सरोजिनी नगर में नारी शक्ति का सम्मान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे सरोजिनी नगर पहुंचेंगे. यहां वे ‘जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन’ (GPRA) पुनर्विकास योजना के तहत नवनिर्मित 2,722 फ्लैट्स का उद्घाटन करेंगे. महिला दिवस की सार्थकता को बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री स्वयं महिला आवंटियों को इन फ्लैट्स के अधिकार पत्र और चाबियां भेंट करेंगे. इसके साथ ही भविष्य की आवास संबंधी जरूरतों को देखते हुए 6,632 अतिरिक्त फ्लैट्स के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा संपन्न होगा.

सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल से विकास

इस विशाल पुनर्विकास परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका आर्थिक ढांचा है. यह पूरी योजना ‘सेल्फ-सस्टेनिंग फाइनेंशियल मॉडल’ पर आधारित है, जिसका अर्थ है कि इसे पूरा करने के लिए करदाताओं के पैसे या सरकारी खजाने का उपयोग नहीं किया जा रहा है. सरकार ने परियोजना के कुल क्षेत्रफल के मात्र 12.9 प्रतिशत हिस्से (लगभग 69.41 एकड़ जमीन) को व्यावसायिक और आवासीय उपयोग के लिए मुद्रीकृत (Monetize) करने की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें: दिल्लीवालों की मौज! पीएम मोदी देंगे देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की सौगात; जानें क्या कुछ बदलेगा?

सरकारी खजाने के लिए मुनाफे का सौदा

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, इस सीमित भूमि मुद्रीकरण से लगभग 35,100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है. यह राशि पुनर्विकास की अनुमानित लागत (32,800 करोड़ रुपये) को पूरी तरह कवर कर लेगी. इस मॉडल की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लागत निकालने के बाद भी सरकार के पास लगभग 2,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अधिशेष (Surplus) बचेगा. इस तरह, सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर और श्रीनिवासपुरी जैसे इलाकों की सूरत भी बदल जाएगी और सरकारी खजाने पर कोई वित्तीय बोझ भी नहीं आएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

14 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

26 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

50 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago