Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सुरक्षित और आत्मनिर्भर बेटियां ही सशक्त समाज की नींव’, महिला दिवस पर CM योगी का संदेश

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की नारी शक्ति को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रतिबद्ध है.

International Women’s Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि समाज को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है और सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

अपराधियों में खौफ

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के खिलाफ अपराध आम बात थी लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया है. आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं और सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं.

शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार

सीएम ने बताया कि छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट में भारी कमी आई है. मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में भी अभूतपूर्व गिरावट दर्ज की गई है. शिक्षा से लेकर रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहे हैं.

आत्मनिर्भरता की ओर कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय लिख रही है. बीसी सखी, लक्ष्मी दीदी, ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सखी और सूर्य सखी जैसी योजनाओं से महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रदेश को सशक्त बना रही हैं.

ये भी पढ़ें-सिर्फ जश्न नहीं, आत्मचिंतन भी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर महिला के लिए 5 जरूरी संकल्प

‘बेटियां सुरक्षित, समाज प्रगति पर’

योगी ने जोर देकर कहा कि जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज निरंतर प्रगति करता है. उन्होंने कहा कि मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं और बेटियों को किसी से डरने की जरूरत नहीं है. सरकार उनके सपनों को उड़ान देने के लिए हर कदम उठा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital