Madhubala Biopic: लंबे इंतजार के बाद कानूनी पेचीदगियों और कई उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार हिंदी सिनेमा की ‘वीनस’ कही जाने वाली मधुबाला की बायोपिक पर मुहर लग गई है. फिल्म जगत के गलियारों से खबर आ रही है कि इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने चेहरा फाइनल कर लिया है. ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन अब पर्दे पर मधुबाला का जादू बिखेरती नजर आएंगी.
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब इसकी कमान दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संभाली है. भंसाली के जुड़ने से साफ है कि फिल्म का कैनवस भव्य होने वाला है. निर्देशन की जिम्मेदारी ‘डार्लिंग्स’ फेम जसमीत के रीन को सौंपी गई है.
पहले चर्चा थी कि कियारा आडवाणी यह रोल कर सकती हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई और आखिरकार यह मौका सारा अर्जुन के हाथ लगा. सारा के लिए यह हिंदी सिनेमा में एक बड़ा ब्रेक साबित होगा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है.
यह फिल्म केवल मधुबाला की खूबसूरती या उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी. मेकर्स का इरादा उनकी जिंदगी के उन अनकहे पहलुओं को छूना है, जिनसे दुनिया आज भी अनजान है. फिल्म में उनके और दिलीप कुमार के अधूरे प्यार से लेकर किशोर कुमार के साथ उनकी शादी तक के सफर को बारीकी से दिखाया जाएगा. फिलहाल दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है.
ये भी पढ़ें- हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का निधन: 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, किस बीमारी से हारीं जंग?
खबरों की मानें तो यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. सारा अर्जुन ने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. उनके लिए चुनौती बड़ी है मधुबाला की वो मासूमियत, उनकी वो जादुई मुस्कान और मात्र 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने का वो दर्द, इन सबको पर्दे पर उतारना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. अब देखना यह है कि सारा अपनी इस नई पारी से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…