Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पर्दे पर फिर दिखेगा मधुबाला का जादू! संजय लीला भंसाली की के साथ बायोपिक में सारा अर्जुन निभाएंगी लीड रोल

सालों के इंतजार के बाद आखिरकार मधुबाला की बायोपिक पर काम शुरू हो गया है. ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन इस चुनौतीपूर्ण रोल को निभाने के लिए तैयार हैं. फिल्म में मधुबाला की खूबसूरती के साथ-साथ दिलीप कुमार और किशोर कुमार के साथ उनके रिश्तों की अनकही दास्तां भी दिखाई जाएगी.

Madhubala Biopic, Sara Arjun, Sanjay Leela Bhansali

Madhubala Biopic: लंबे इंतजार के बाद कानूनी पेचीदगियों और कई उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार हिंदी सिनेमा की ‘वीनस’ कही जाने वाली मधुबाला की बायोपिक पर मुहर लग गई है. फिल्म जगत के गलियारों से खबर आ रही है कि इस महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए मेकर्स ने चेहरा फाइनल कर लिया है. ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली सारा अर्जुन अब पर्दे पर मधुबाला का जादू बिखेरती नजर आएंगी.

संजय लीला भंसाली और जसमीत के रीन की जुगलबंदी

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब इसकी कमान दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने संभाली है. भंसाली के जुड़ने से साफ है कि फिल्म का कैनवस भव्य होने वाला है. निर्देशन की जिम्मेदारी ‘डार्लिंग्स’ फेम जसमीत के रीन को सौंपी गई है.

पहले चर्चा थी कि कियारा आडवाणी यह रोल कर सकती हैं, लेकिन बात नहीं बन पाई और आखिरकार यह मौका सारा अर्जुन के हाथ लगा. सारा के लिए यह हिंदी सिनेमा में एक बड़ा ब्रेक साबित होगा, क्योंकि इससे पहले उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जैसी फिल्मों से ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है.

पर्दे के पीछे की मधुबाला

यह फिल्म केवल मधुबाला की खूबसूरती या उनकी फिल्मों तक सीमित नहीं रहेगी. मेकर्स का इरादा उनकी जिंदगी के उन अनकहे पहलुओं को छूना है, जिनसे दुनिया आज भी अनजान है. फिल्म में उनके और दिलीप कुमार के अधूरे प्यार से लेकर किशोर कुमार के साथ उनकी शादी तक के सफर को बारीकी से दिखाया जाएगा. फिलहाल दिलीप कुमार और किशोर कुमार के किरदारों के लिए कास्टिंग जारी है.

ये भी पढ़ें- हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका का निधन: 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, किस बीमारी से हारीं जंग?

कब शुरू होगी शूटिंग?

खबरों की मानें तो यह फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज की जाएगी और इसकी शूटिंग जुलाई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. सारा अर्जुन ने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है. उनके लिए चुनौती बड़ी है मधुबाला की वो मासूमियत, उनकी वो जादुई मुस्कान और मात्र 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देने का वो दर्द, इन सबको पर्दे पर उतारना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा. अब देखना यह है कि सारा अपनी इस नई पारी से दर्शकों का दिल जीत पाती हैं या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital