Satyendra Soni
Satyendra Soni: फिल्म लापता लेडिज और भगवान भरोसे में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी के साथ धोखा हो गया. वो सोशल मीडिया पर रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो डायरेक्टर पर पैसे हड़पने और धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं.
सत्येंद्र ने आरोप लगाया है कि वो मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए हुए थे. वहां उनसे काम कराया गया लेकिन जब पैसे की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.
मिर्जापुर, भगवान भरोसे, लापता लेडीज और बवाल में ऐक्टिंग से कर चुके सत्येंद्र सैनी जी का पैसा डायरेक्टर ने मार लिया है। pic.twitter.com/6MykthGPm2
— खुरपेंच (@khurpenchh) June 27, 2026
सत्येंद्र ने अपने वायरल वीडियो में कहा,
मेरा नाम सत्येंद्र सोनी है, मैं एक्टर हूं. मैं इधर फिल्म करने आया था मैहर. इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं और फिल्म का नाम पेड़ पालकी है. जब हमारी बात हुई थी तब इन्होंने 50 हजार रुपये मुझे साइनिंग अमाउंट दिया था. उसके बाद इन्होंने बोला था कि बाकि पैसे हम शूट के दौरान पेमेंट करेंगे. आज हमारा 8 दिन शूट हो गया है. आज जब मैंने इनसे पैसे के लिए बोला तो उन्होंने मेरा पैकअप कर दिया. और बोला कि तुमलोग होटल में नहीं दिखना चाहिये.
एक्टर सत्येंद्र सोनी के पक्ष में अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी आ गई है. संस्था ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
AICWA ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर सत्येंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर आकर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया है कि डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह की फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए अभिनेता को मैहर बुलाया गया था. 8 दिन की शूटिंग करने के बाद जब उन्होंने अपना मेहनताना मांगा तो उनका ना सिर्फ पैकअप कर दिया गया, बल्कि धमकी भी दी गई.
ये भी पढ़ें- तलाक लेने वाले हैं गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने खुद किया पति से अलग होने का खुलासा
संस्था ने अब इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार को भी हस्तक्षेप करने की मांग की है. AICWA ने सीएम मोहन यादव से अपील की है कि एक्टर सत्येंद्र सोनी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. ताकि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
-भारत एक्सप्रेस
EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…
दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…
PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…
CM Yogi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले साढ़े 9 वर्षों…
Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…
Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…