Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लापता लेडीज के एक्टर सत्येंद्र सोनी का डायरेक्टर ने मार लिया पैसा, सोशल मीडिया पर रो-रोकर बयां किया दर्द

Satyendra Soni: फिल्म लापता लेडिज के एक्टर सत्येंद्र सोनी आरोप लगाया है कि वो मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए हुए थे. वहां उनसे काम कराया गया लेकिन जब पैसे की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

Satyendra Soni

Satyendra Soni

Satyendra Soni: फिल्म लापता लेडिज और भगवान भरोसे में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाले एक्टर सत्येंद्र सोनी के साथ धोखा हो गया. वो सोशल मीडिया पर रो-रोकर लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो डायरेक्टर पर पैसे हड़पने और धमकी देने का आरोप लगा रहे हैं.

सत्येंद्र ने आरोप लगाया है कि वो मध्य प्रदेश के मैहर में एक फिल्म की शूटिंग करने के लिए गए हुए थे. वहां उनसे काम कराया गया लेकिन जब पैसे की बात की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई.

8 दिन शूटिंग के बाद करा दिया पैकअप

सत्येंद्र ने अपने वायरल वीडियो में कहा,

मेरा नाम सत्येंद्र सोनी है, मैं एक्टर हूं. मैं इधर फिल्म करने आया था मैहर. इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह हैं और फिल्म का नाम पेड़ पालकी है. जब हमारी बात हुई थी तब इन्होंने 50 हजार रुपये मुझे साइनिंग अमाउंट दिया था. उसके बाद इन्होंने बोला था कि बाकि पैसे हम शूट के दौरान पेमेंट करेंगे. आज हमारा 8 दिन शूट हो गया है. आज जब मैंने इनसे पैसे के लिए बोला तो उन्होंने मेरा पैकअप कर दिया. और बोला कि तुमलोग होटल में नहीं दिखना चाहिये.

एक्टर सत्येंद्र सोनी के पक्ष में अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी आ गई है. संस्था ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पैसे मांगा तो जान से मारने की धमकी दी

AICWA ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि एक्टर सत्येंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर आकर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया है कि डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह की फिल्म पेड़ पालकी की शूटिंग के लिए अभिनेता को मैहर बुलाया गया था. 8 दिन की शूटिंग करने के बाद जब उन्होंने अपना मेहनताना मांगा तो उनका ना सिर्फ पैकअप कर दिया गया, बल्कि धमकी भी दी गई.

ये भी पढ़ें- तलाक लेने वाले हैं गौरव खन्ना और अकांक्षा चमोला, एक्ट्रेस ने खुद किया पति से अलग होने का खुलासा

संस्था ने अब इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार को भी हस्तक्षेप करने की मांग की है. AICWA ने सीएम मोहन यादव से अपील की है कि एक्टर सत्येंद्र सोनी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए फिल्म के निर्माता और निर्देशक के खिलाफ केस दर्ज किया जाए. ताकि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital