मनोरंजन

“अंग्रेज चले गए, पर हम आज भी मानसिक गुलाम हैं” बॉलीवुड के ‘अंग्रेजीकरण’ पर भड़के शेखर सुमन

Shekhar Suman: अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों अभिनय के साथ-साथ अपनी फिल्म एकेडमी एसएसएफ के जरिए नए कलाकारों को तैयार करने में सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों और हिंदी भाषा की अनदेखी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी.

शेखर सुमन ने हिंदी सिनेमा में बढ़ते अंग्रेजीकरण और औपनिवेशिक मानसिकता पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्मों में काम करने वाले कई कलाकार पुरस्कार मिलने पर अपना स्वीकृति भाषण अंग्रेजी में देते हैं, जो चिंताजनक है.

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि क्या कभी हॉलीवुड में किसी अभिनेता को अवॉर्ड लेने के बाद हिंदी में भाषण देते देखा गया है? शेखर सुमन ने इसे कॉलोनियल हैंगओवर करार देते हुए कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति गर्व होना जरूरी है.

अंग्रेज चले गए लेकिन…

अभिनेता ने कहा कि अंग्रेज चले गए, लेकिन हम आज भी मानसिक रूप से गुलाम हैं. पहले तो बंदूक की नोक पर गुलाम थे, लेकिन आज के समय बिना किसी दबाव के हम मानसिक रूप से ‘गरीब’ हो चुके हैं. हमें अपनी जड़ों पर गर्व करना चाहिए.

अभिनेता ने फिल्मों के शीर्षकों में ‘ए’ अक्षर के अतिरिक्त उपयोग पर आपत्ति जताई. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति के महाकाव्यों के नामों के साथ छेड़छाड़ क्यों की जा रही है?

लोग महाभारता क्यों कहते हैं?

उन्होंने कहा, “लोग ‘राम’ को ‘रामा’ और ‘महाभारत’ को ‘महाभारता’ क्यों कहते हैं? यह शब्द तो अंग्रेजी हैं, लेकिन फिल्म तो हिंदी में बन रही है. हिंदी फिल्मों के शीर्षक में ‘रामायणा’ से ‘ए’ हटाया जाना चाहिए और इसकी मूल गरिमा के साथ-साथ ‘रामायण’ ही पुकारा जाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें- भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर तूफान: 11 दिनों में 188 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

उन्होंने कहा, “जब मुझे रोमन लिपि में हिंदी की स्क्रिप्ट दी जाती है, तो मैं बहुत गुस्सा करता हूं. मैं तो पूरी इंडस्ट्री से कहता हूं कि देवनागरी लिपि में स्क्रिप्ट लाओ. हिंदी के कई शब्द और भाव ऐसे होते हैं, जिनका अर्थ अंग्रेजी अक्षरों में लिखने पर पूरी तरह बदल जाता है. यदि हिंदी है, तो उसे देवनागरी में ही होना चाहिए. आज के बच्चों को हिंदी का बुनियादी ज्ञान तक नहीं है. इसमें बच्चों के माता-पिता को बहुत ध्यान देना चाहिए. फ्रांस में लोग फ्रेंच बोलते हैं, जापान और चीन में लोग अपनी भाषा को प्राथमिकता देते हैं. वहां अगर कोई अंग्रेजी बोले तो लोग उसे घूरकर देखते हैं. सिर्फ हम ही हैं जो अपने ही देश में अपनी भाषा बोलने से कतराते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

8 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

25 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

30 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

36 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago