चुनाव

पश्चिम बंगाल में आखिरी चुनावी संग्राम: कोलकाता समेत 6 जिलों में 3.2 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट, EC ने कराईं ऐसी व्‍यवस्‍था

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव आ गया है. राज्य की 294 सीटों में से बची हुई 142 सीटों पर कल यानी 29 अप्रैल को मतदान होगा. इस चरण में कोलकाता समेत राज्य के 6 प्रमुख जिलों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

मतदाताओं का आंकड़ा

इस अंतिम चरण में कुल 3.21 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड वोटर हैं. आंकड़ों के मुताबिक, इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.64 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 1.57 करोड़ है. दिलचस्प बात यह है कि इस बार 100 साल से अधिक उम्र के 3,243 बुजुर्ग भी लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेंगे. आयोग ने सभी मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी कर दिए हैं और पोलिंग बूथों पर वेबकास्टिंग (लाइव निगरानी) की व्यवस्था भी की गई है.

इन जिलों में होगी वोटिंग

गुरुवार को जिन जिलों में वोट डाले जाएंगे, उनमें कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, नदिया, हावड़ा, हुगली और पूर्व बर्धमान शामिल हैं. इन इलाकों में कई हाई-प्रोफाइल सीटें हैं, जहां बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है. दक्षिण 24 परगना की भांगर सीट पर सबसे कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, क्योंकि वहां सबसे ज्यादा 15 उम्मीदवार मैदान में हैं.

सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदान

पिछली घटनाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. केंद्रीय सुरक्षा बलों की कुल 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं. राज्य पुलिस के हजारों जवानों को भी मुस्तैद रखा गया है. आयोग का लक्ष्य है कि मतदाता बिना किसी डर के अपने घर से निकलें और वोट डालें.

कब आएंगे नतीजे?

बंगाल के इस चुनावी दंगल का परिणाम 4 मई को घोषित किया जाएगा. कल की वोटिंग के साथ ही उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम (EVM) में बंद हो जाएगा. पहले चरण में बंगाल ने भारी मतदान (93% से अधिक) का रिकॉर्ड बनाया था, अब देखना होगा कि अंतिम चरण में जनता का उत्साह कैसा रहता है.

West Bengal Election 2026: बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए भाजपा के लिए करें मतदान- आचार्य प्रमोद कृष्णम की अपील

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

2 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

3 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

3 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

3 hours ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

4 hours ago