मनोरंजन

वृंदावन में Premanand Maharaj से मिले Shilpa Shetty और Raj Kundra, संत के सामने किडनी दान करने की जताई इच्छा

बॉलीवुड अभिनेत्री Shilpa Shetty और उनके पति Raj Kundra वृंदावन पहुंचे. यहां उन्होंने प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj से आशीर्वाद लिया. इस मुलाकात के दौरान, राज कुंद्रा ने संत को अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा व्यक्त की.

शिल्पा शेट्टी और राज ने प्रेमानंद महाराज से बातचीत की. इसी दौरान, राज कुंद्रा ने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे संत के लिए अपनी किडनी देने का प्रस्ताव रखा. हालांकि, प्रेमानंद महाराज ने इस प्रस्ताव को विनम्रतापूर्वक अस्वीकार करते हुए कहा, “आप स्वस्थ रहें, यही मेरे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है.”

Shilpa Shetty को देखने उमड़ी भीड़

जैसे ही लोगों को पता चला कि वृंदावन में शिल्पा शेट्टी आई हैं, ये खबर आग की तरह फैली. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशंसक उमड़ पड़े. लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, जिससे मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बन गया. प्रशंसकों में तस्वीरें लेने की होड़ मच गई.

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर फिर कसा कानूनी शिकंजा, 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज

Shilpa और Raj के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

वहीं दूसरी तरफ गुरुवार की सुबह अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ. दोनों के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. कोठारी का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के जरिए धोखाधड़ी की. यह कंपनी होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करती थी, जो अब बंद हो चुकी है.

वहीं शिल्पा शेट्टी के वकील, एडवोकेट प्रशांत पाटिल ने इन आरोपों को गलत बताया. प्रशांत पाटिल ने साफ किया है कि उनके क्लाइंट्स पर लगे सभी आरोप पूरी तरह गलत और निराधार हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले का समाधान पहले ही मुंबई के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में 4 अक्टूबर 2024 को हो चुका है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

10 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

10 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

59 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago