Shruthi Narayanan Viral Video: तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह 14 मिनट का वीडियो रेडिट पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक प्राइवेट ऑडिशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. इसमें फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की सच्चाई उजागर होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो X, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं. इस विवाद के बीच, श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है.
श्रुति नारायणन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो के AI-जनरेटेड होने का संकेत दिया है. हालांकि, यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या नहीं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि यह डीपफेक हो सकता है. एक्ट्रेस ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया था. अब उन्होंने अकाउंट को पब्लिक कर दिया है और AI क्लोन कैसे बनाया जाता है, यह दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया है.
श्रुति नारायणन चेन्नई की 24 वर्षीय एक्ट्रेस हैं. वह तमिल टीवी शो ‘सिरगडिका आसाई’ से फेमस हुई थीं और फिर फिल्मों में कदम रखा. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में वह समंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं.
बता दें कि अभी तक वीडियो के असली या नकली होने की पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही, न पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी संस्था में. श्रुति नारायणन का यह मामला त्रिशा कृष्णन और अमला पॉल जैसी अन्य एक्ट्रेसेस के साथ हुए डीपफेक वीडियो मामलों से जोड़ा जा रहा है. बाद में उन मामलों में वीडियो फर्जी साबित हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…