Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Shruthi Narayanan Viral Video: सोशल मीडिया पर तमिल एक्ट्रेस की क्लिप से मचा बवाल! लोग कह रहे- क्या यह डीपफेक वीडियो है

तमिल एक्ट्रेस Shruthi Narayanan का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उस विडियो को AI-जनरेटेड या डीपफेक होने की ओर इशारा किया है.

Shruthi Narayanan

Shruthi Narayanan Viral Video: तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह 14 मिनट का वीडियो रेडिट पर सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एक प्राइवेट ऑडिशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया था. इसमें फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की सच्चाई उजागर होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो X, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं. इस विवाद के बीच, श्रुति नारायणन ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है.

श्रुति ने AI जनरेटेड कंटेंट की ओर किया इशारा

श्रुति नारायणन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने इस वीडियो के AI-जनरेटेड होने का संकेत दिया है. हालांकि, यह अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो असली है या नहीं. सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि यह डीपफेक हो सकता है. एक्ट्रेस ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर दिया था. अब उन्होंने अकाउंट को पब्लिक कर दिया है और AI क्लोन कैसे बनाया जाता है, यह दिखाने वाला एक वीडियो शेयर किया है.

कौन हैं श्रुति नारायणन?

श्रुति नारायणन चेन्नई की 24 वर्षीय एक्ट्रेस हैं. वह तमिल टीवी शो ‘सिरगडिका आसाई’ से फेमस हुई थीं और फिर फिल्मों में कदम रखा. सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में वह समंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन की वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में नजर आई थीं.

बता दें कि अभी तक वीडियो के असली या नकली होने की पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही, न पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी किसी संस्था में. श्रुति नारायणन का यह मामला त्रिशा कृष्णन और अमला पॉल जैसी अन्य एक्ट्रेसेस के साथ हुए डीपफेक वीडियो मामलों से जोड़ा जा रहा है. बाद में उन मामलों में वीडियो फर्जी साबित हुए थे.


ये भी पढ़ें- The Bhootni Release Date: थियेटर्स में हॉरर क्रिएट करने आ रही संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’, जानिए कब होगी रिलीज


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital