लीगल

अगर आप पर कोई आपराधिक केस न हो तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक गांव के मुखिया की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज करते हुए सख्त टिप्पणी की है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस कोटिश्वर सिंह की पीठ ने कहा कि अगर आप पर कोई आपराधिक केस न हो तो आप बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते. कोर्ट ने कहा कि एक मुखिया होने के लिए जरूरी है कि आपके खिलाफ केस हो.

मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत ने वकील से पूछा कि इस मामले के अलावा भी आपके मुवक्किल के खिलाफ और केस हैं? कोर्ट ने पूछा कि आपके खिलाफ अन्य मामलों का ब्यौरा कहां है? जिसपर वकील ने कहा कि अन्य मामले भी है, गांव की राजनीति के कारण ऐसा हुआ है. इसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि बिहार में एक गांव के मुखिया के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज होना ही चाहिए. जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि मेरे साथी जज जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह कह रहे हैं कि अगर आपके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है तो आप बिहार में मुखिया बनने के योग्य नहीं है.

अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई ने की टिप्पणी

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से कहा कि गलत तरीके से उसे फंसाया गया है. जिसपर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा आपने इन गुंडों को आपने किराए पर लिया है, एक हेलमेट पहने हुए है, दूसरा टोपी पहने हुए बाइक पर है. उनमें से एक ने मोबाइल गिरा दिया, अब आप फंस गए है क्योंकि आपके खिलाफ सबूत मिल गए है. अग्रिम जमानत की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की है.

ये भी पढ़ें: Defence News: रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया नीति के तहत ₹1.27 लाख करोड़ का रिकॉर्ड उत्पादन और निर्यात में 30 गुना वृद्धि

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

12 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

34 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago