Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

धर्मेंद्र के बच्चों में से कौन बनेगा 450 करोड़ का वारिस?

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल का कल यानी रविवार, 24 नवंबर को निधन हो गया. धर्मेंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे.

Dharmendra property

सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र सिंह देओल (Dharmendra Singh Deol) का कल यानी रविवार, 24 नवंबर को निधन हो गया. धर्मेंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. बता दें कि तबियत काफी गंभीर होने पर उन्हें 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसमें 2 दिनों तक वेटिलेटर पर रखने के बाद डिस्चार्ज मिला था. वहीं कई लोगों के मन में ये सवाल आ चुका होगा कि करोड़ों की उनकी संपत्ति अब किसको पास होगी. आइए जानते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मेंद्र ने अपने इस जीवन काल में लगभग 400 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाई है. फिल्मी करियर के अलावा वो  ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस इन्वेस्टमेंट से भी कमाई किया करते थे.

इसके अलावा धर्मेंद्र (Dharmendra) के नाम पर मुंबई में एक बंगला है. वहीं, खंडाला में और लोनावला में फार्म हाउस भी है. इसके साथ ही उनका Garam-Dharam के नाम से एक रेस्टोरेंट है, जो कई शहरों में है.

एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की दो शादियां हुई है. उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं,  सनी, बॉबी, अजीता और विजेता देओल है. वहीं दूसरी पत्नी यानी हेमा मालिनी से उन्हें 2 बेटियां है, ईशा देओल और अहाना देओल.

दो बीवियां 6 बच्चे, तो ऐसे में ये सवाल आना एकदम जायज है कि आखिर ये सारी संपत्ति किसको पास होगी? हालांकि हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) के तहत दूसरी शादी अमान्य मानी जाती है पर उस शादी से हुए बच्चे कानून की नजर में वैध माने जाएंगे.

वहीं, कानूनी तौर पर देखें तो माता-पिता की संपत्ति पर बच्चों का पूरा हक होता है, लेकिन वो सिर्फ उन्हीं की संपत्ती तक सीमित रहता है न की पैतृक संपत्ति पर.

आपको बता दें कि धर्मेंद्र की संपत्ति में उनकी पहली पत्नी और छवों बच्चों को बराबर का हक मिलेगा. वहीं अगर बात करें हेमा मालिनी की तो उन्हें कोई हिस्सा नहीं मिलेगा क्योंकि हिंदू मैरिज एक्ट के अनुसार, धर्मेंद्र से उनकी शादी वैध नहीं है.

ये भी पढें: बॉलीवुड के वो सितारे जिनकी मौत के बाद रिलीज हुई फिल्म, फिल्में देख रो पड़े फैन्स

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital